1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अभी भी हमारी टीम टॉप 2 में से एक हो सकती है: क्रिस वोक्स

अभी भी हमारी टीम टॉप 2 में से एक हो सकती है: क्रिस वोक्स

 Written By: Bhasha
 Published : May 04, 2017 02:51 pm IST,  Updated : May 04, 2017 02:51 pm IST

लगातार 2 मैचों में हार के बाद भले ही टीम लय से भटक गई हो लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के हरफनमौला क्रिस वोक्स को यकीन है कि उनकी टीम बाकी मैचों में जीत के साथ IPL के प्लेऑफ स्टेज में टॉप 2 टीमों में से एक बनकर जाएगी।

Chris Woakes | BCCI Photo- India TV Hindi
Chris Woakes | BCCI Photo

कोलकाता: लगातार 2 मैचों में हार के बाद भले ही टीम लय से भटक गई हो लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के हरफनमौला क्रिस वोक्स को यकीन है कि उनकी टीम बाकी मैचों में जीत के साथ IPL के प्लेऑफ स्टेज में टॉप 2 टीमों में से एक बनकर जाएगी।

वोक्स ने बुधवार को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स से 4 विकेट से मिली हार के बाद कहा, ‘हमारा खेमा आत्मविश्वास से ओतप्रोत है। हमें आगे कुछ अहम मैच खेलने हैं और हम जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। हमारा मानना है कि हम टॉप 2 टीमों में से एक होंगे। टॉप 2 में रहकर टीम को फाइनल में पहुंचने के 2 मौके मिलेंगे। उन्हें क्वालिफायर खेलने का मौका मिलेगा जबकि तीसरे और चौथे नंबर की टीम एलिमिनेटर खेलेगी।’

वोक्स ने कहा, ‘हम पावरप्ले में अच्छा नहीं खेल सके। पावरप्ले में 3 विकेट गंवाने से हमें नुकसान हुआ लेकिन हमने हार नहीं मानी। हम 15-20 रन पीछे रह गए।’ उन्होंने पुणे के राहुल त्रिपाठी को भारत के लिए भविष्य के खिलाड़ियों में से एक बताया। उन्होंने कहा, ‘अपना दिन होने पर किसी खिलाड़ी को रोकना मुश्किल है। जब आप अच्छे खिलाड़ियों को मौके देते हैं तो वे इसका पूरा फायदा उठाते हैं। त्रिपाठी ने शानदार पारी खेली। भविष्य के लिए वह बहुत उम्दा खिलाड़ी है।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल