1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए प्रारंभिक टीम घोषित की

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए प्रारंभिक टीम घोषित की

 Reported By: IANS
 Published : Aug 10, 2021 03:25 pm IST,  Updated : Aug 10, 2021 03:25 pm IST

पाकिस्तान और विंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 12 से 16 अगस्त और दूसरा मैच 20 से 24 अगस्त तक खेला जाएगा।  

West Indies announce starting squad for Test series against Pakistan- India TV Hindi
West Indies announce starting squad for Test series against Pakistan Image Source : WESTINDIESCRICKET

जमैका। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ 12 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए 17 सदस्यीय प्रारंभिक टीम घोषित की। तेज गेंदबाज चेमार होल्डर और मध्यक्रम के बल्लेबाज शामराह ब्रूक्स को टीम में लिया गया है। होल्डर ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था लेकिन इसके बाद उन्हें टीम में नहीं लिया गया।

हालांकि, डेरेन ब्रावो और तेज गेंदबाज शेनन गेब्रियल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को दो मैचों की सीरीज के लिए नहीं लिया गया है।

पाकिस्तान और विंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 12 से 16 अगस्त और दूसरा मैच 20 से 24 अगस्त तक खेला जाएगा।

विंडीज की टीम इस प्रकार है :

क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जरमेन ब्लैकवुड, नक्रुमाह बोनर, शामरह ब्रूक्स, रखीम कॉर्नवाल, रोस्टन चेज, जोशुआ डा सिल्वा, जाहमार हेमिल्टन, चेमार होल्डर, जैसन होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसफ, काइल मायेर्स, कीरन पोवेल, केमार रोच, जयदेन सिएलेस और जोमेल वारिकन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल