1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने कसी कमर, अभ्यास के जरिए मैदान पर की वापसी

इंग्लैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने कसी कमर, अभ्यास के जरिए मैदान पर की वापसी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 26, 2020 04:30 pm IST,  Updated : May 26, 2020 04:30 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरी दुनिया में पिछले 2 महीन सें बंद है। हालांकि कुछ देशों में अब क्रिकेटर धीरे-धीरे मैदान पर वापसी कर रहे हैं।

इंग्लैंड दौरे के लिए...- India TV Hindi
इंग्लैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने कसी कमर, अभ्यास के जरिए मैदान पर की वापसी Image Source : GETTY

कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरी दुनिया में पिछले 2 महीन सें बंद है। हालांकि कुछ देशों में अब क्रिकेटर धीरे-धीरे मैदान पर वापसी कर रहे हैं। इंग्लैंड के बाद अब वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने मैदान पर वापसी की है। वेस्टइंडीज के ये खिलाड़ी जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे के मद्देनजर अभ्यास पर लौटे हैं। इन खिलाड़ियों ने कप्तान जेसन होल्डर की अगुवाई में छोटे-छोटे समूहों में अभ्यास किया। ये अभ्यास सत्र केनसिंगटन ओवल में हुआ जिसमें क्रेग ब्रेथवेट, शाई होप, केमार रोच, शेन डॉरिच, समर्थ ब्रूक्स और रेमन रीफर ने हिस्सा लिया। इस दौरान किसी को भी मैदान के अंदर आने की अनुमति नहीं थी।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अभ्यास पर वापसी के लिये स्थानीय सरकार ने मंजूरी दी थी। इसके लिये सुरक्षा से जुड़े कड़े नियमों जैसे सामाजिक दूरी, सरकार और क्रिकेट वेस्टइंडीज की चिकित्सा सलाहकार समिति द्वारा तय गये दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है। स्टेडियम के सभी दरवाजे बंद करके अभ्यास किया जाता है।’’

खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के सहायक कोच रॉडी एस्टविक और बारबाडोस क्रिकेट संघ के अन्य कोचों की निगरानी में अभ्यास किया। क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव ने कहा, ‘‘यह बहुत अच्छी खबर है कि खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। वह पिछले कुछ सप्ताह से घरों में ही रहकर केवल फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों तक सीमित थे।’’ इंग्लैंड दौरे के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास अभी जो जानकारी है उसके आधार पर हर किसी को विश्वास है कि इन गर्मियों में किसी समय यह दौरा होगा।’’ 

(With PTI inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल