1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला क्रिकेट: 15 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करेगी वेस्टइंडीज की टीम

महिला क्रिकेट: 15 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करेगी वेस्टइंडीज की टीम

 Reported By: IANS
 Published : Jan 24, 2019 02:28 pm IST,  Updated : Jan 24, 2019 02:28 pm IST

 इस दौरे पर टीम पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

महिला क्रिकेट: 15 साल...- India TV Hindi
महिला क्रिकेट: 15 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करेगी वेस्टइंडीज टीम

कराची: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम करीब 15 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, तीन टी-20 मैचों की यह सीरीज 31 जनवरी से शुरू होगी और तीन फरवरी को खत्म होगी। इसके सभी मैच कराची में खेले जाएंगे। 

वेस्टइंडीज पिछली बार 2004 में वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान आई थी। वेस्टइंडीज की टीम नीदरलैंड्स के बाद दूसरी टीम थी, जिसने पाकिस्तान का दौरा किया था। इसके बाद, 2015 में बांग्लादेश ने यहां टी-20 और वनडे मैच खेले थे। 

इस मौके पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य परिचालन अधिकारी सुभान अहमद ने कहा, "कराची में वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम का दौरा केवल पाकिस्तान क्रिकेट के लिए ही नहीं, बल्कि सामान्य तौर पर महिला क्रिकेट के लिए एक अच्छी खबर है।"

अहमद ने कहा, "पीसीबी पर भरोसा दिखाने और कराची में तीन टी-20 मैच खेलने के लिए राजी होने के लिए हम क्रिकेट वेस्टइंडीज के शुक्रगुजार हैं। उनके फैसले से यह साफ होता है कि पाकिस्तान किसी भी दूसरे देशों की तरह सुरक्षित है।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल