1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए क्यों वाशिंग्टन सुंदर ने अपने कुत्ते का नाम रखा 'गाबा'

जानिए क्यों वाशिंग्टन सुंदर ने अपने कुत्ते का नाम रखा 'गाबा'

 Reported By: IANS
 Published : Apr 05, 2021 06:51 am IST,  Updated : Apr 05, 2021 06:51 am IST

वाशिंगटन ने बताया कि उन्होंने अपने कुत्ते का नाम गाबा रखा है। इसी स्टेडियम में भारत ने इस साल की शुरूआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती थी।

Washington Sundar- India TV Hindi
Washington Sundar Image Source : TWITTER- @SUNDARWASHI5

नई दिल्ली| भारतीय टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने अपने पालतू कुत्ते का नाम ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर में स्थित क्रिकेट मैदान गाबा के नाम पर रखा है। वाशिंगटन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पालतू कुत्ते 'गाबा' का प्रशंसकों से परिचय कराया।

वाशिंगटन ने बताया कि उन्होंने अपने कुत्ते का नाम गाबा रखा है। इसी स्टेडियम में भारत ने इस साल की शुरूआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती थी।

वाशिंगटन ने अपने साथ पालतू कुत्ते की फोटो ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा, "चार पैरों का शब्द प्यारा है। मिलिए गाबा से।"

भारत ऐसे पहली टीम है जिसने 32 वर्षो में पहली बार गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में मात दी थी।

यह भी पढ़ें- SA vs PAK, 2nd ODI : फखर जमां की रिकॉर्डतोड़ पारी के बावजूद साउथ अफ्रीका से हारा पाकिस्तान, 1-1 से बराबर हुआ सीरीज

भारत ने इस मुकाबले में 328 रन का सफलतापूर्वक पीछा किया था। वाशिंगटन ने इस मैच से टेस्ट में डेब्यू किया और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहली पारी में 62 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में 29 गेंदों पर 22 रन बनाए तथा ऋषभ पंत के साथ छठे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की।

यह भी पढ़ें-  IPL 2021 : अक्षर पटेल के कोरोना संक्रमण पर आया बड़ा अपडेट, शुरुआत के इन मुकाबलों से रहेंगे बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल