1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women’s T20 WC : पाकिस्तान को 17 रन से हराकर दक्षिण अफ्रीका की हुई सेमीफाइनल में एंट्री

Women’s T20 WC : पाकिस्तान को 17 रन से हराकर दक्षिण अफ्रीका की हुई सेमीफाइनल में एंट्री

 Edited By: IANS
 Published : Mar 01, 2020 01:27 pm IST,  Updated : Mar 01, 2020 01:27 pm IST

सिडनी शो ग्राउंड स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 136 रन बनाए। इसके जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम 20 ओवरों में पांच विकेट पर 119 रन ही बना सकी।

South Africa, Pakistan, SA vs PAK, ICC T20 World Cup, T20 World Cup 2020- India TV Hindi
South Africa cricket team Image Source : TWITTER

दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को पाकिस्तान को 17 रनों से हराकर आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान के लिए हालांकि आगे का सफर मुश्किल हो गया है। सिडनी शो ग्राउंड स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 136 रन बनाए।

इसमें लाउरा वूल्वार्ड के सर्वाधिक 53 रन शामिल हैं। इसके अलावा मेरीजेन काप ने 31 तथा मिगनॉन प्रीज ने 17 रन जोड़े। लाउरा की नाबाद पारी में 36 गेंदों पर आठ चौके शामिल हैं।

पाकिस्तान की ओर से डियाना बेग ने दो विकेट लिए जबकि अनाम अमीन, अइमान अनवीर, सैयदा शाह और निदा डार ने एक-एक सफलता हासिल की।

जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम 20 ओवरों में पांच विकेट पर 119 रन ही बना सकी। उसकी ओर से कप्तान जावेरिया खान ने 31 और आलिया रियाज ने नाबाद 39 रन बनाए।

खान की 34 गेंदों की पारी में चार चौके शामिल हैं जबकि रियाज ने 32 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। इराम जावेद 17 रनों पर नाबाद रहीं।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से नोनकुलुलेको मियाबा, शैबनीम इस्माइल और कप्तान डेन निकेर्क ने एक-एक सफलता हासिल की। पाकिस्तान की दो बल्लेबाज रन आउट हुईं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल