1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women's T20 World Cup : शेफाली को रोते देखना बुरा लग रहा था - ब्रेट ली

Women's T20 World Cup : शेफाली को रोते देखना बुरा लग रहा था - ब्रेट ली

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 09, 2020 02:40 pm IST,  Updated : Mar 09, 2020 02:40 pm IST

ली ने कहा,‘‘भारत के लिये यह निराशाजनक रात थी लेकिन भारतीय टीम वापसी करेगी। यहां सब कुछ खत्म नहीं हो जाता। यह शुरूआत भर है।’’

Women's T20 World Cup: It was a bad feeling to see Shafali crying - India TV Hindi
Women's T20 World Cup: It was a bad feeling to see Shafali crying  Image Source : TWITTER

मेलबर्न। पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने सोमवार को कहा कि टी20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार के बाद युवा भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा को रोते देखकर काफी बुरा लग रहा था। उन्होंने हालांकि उम्मीद जताई कि वह मजबूत होकर वापसी करेगी। पहली बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में 85 रन से हराया।

फाइनल में शेफाली वर्मा अपनी लय कायम नहीं रख सकी और मैच के बाद उनके आंसू नहीं रूक रहे थे। ली ने आईसीसी के लिये अपने कॉलम में लिखा,‘‘मुझे शेफाली वर्मा के लिये बहुत बुरा लग रहा था। उसे रोते देखकर अच्छा नहीं लगा लेकिन उसे अपने प्रदर्शन पर फख्र होना चाहिये।’’

उन्होंने कहा,‘‘पहले ही टूर्नामेंट में इस तरह का प्रदर्शन उसकी प्रतिभा और मानसिक दृढता दिखाता है। वह यहां से बेहतर होकर ही निकलेगी। इस अनुभव से सीखकर वह मजबूती से वापसी करेगी।’’

ली ने कहा,‘‘भारत के लिये यह निराशाजनक रात थी लेकिन भारतीय टीम वापसी करेगी। यहां सब कुछ खत्म नहीं हो जाता। यह शुरूआत भर है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल