1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व क्रिकेट को भारत-पाकिस्तान मुकाबलों की है सख्त जरूरत : शोएब मलिक

विश्व क्रिकेट को भारत-पाकिस्तान मुकाबलों की है सख्त जरूरत : शोएब मलिक

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 22, 2020 08:57 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 11:32 pm IST

दोनों एशियाई देशों ने राजनैतिक मुद्दों के कारण 2007 के बाद से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट या एशिया कप में आमने-सामने होती रहीं हैं।

World cricket, India-Pakistan, Shoaib Malik- India TV Hindi
Shoaib Malik Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी शोएब मलिक को लगता है कि जल्दी से जल्दी भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज शुरू होनी चाहिए क्योंकि विश्व क्रिकेट को इसकी सख्त जरूरत है। मलिक ने कहा कि इन दोनों के बीच सीरीज की टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की एशेज सीरीज जैसी ही जरूरत है। 

दोनों एशियाई देशों ने राजनैतिक मुद्दों के कारण 2007 के बाद से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट या एशिया कप में आमने-सामने होती रहीं हैं।

मलिक ने पाकपैशन डॉट नेट को दिए इंटरव्यू में कहा, "मुझे लगता है कि विश्व को इस प्रतिद्वंद्विता के शुरू होने का इंतजार है, ठीक उसी तरह जैसे विश्व क्रिकेट को एशेज चाहिए।"

उन्होंने कहा, "क्या इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया एशेज के बिना टेस्ट क्रिकेट के बारे में सोच सकते हैं? दोनों सीरीज एक ही तरह के जुनून के साथ खेली जाती हैं और इनका अतीत में अच्छा खासा इतिहास है। इसलिए यह शर्म की बात है कि हम इस समय नहीं खेल रहे हैं।"

ऑलराउंडर खिलाड़ी ने कहा, "साथ ही, मेरे पाकिस्तानी दोस्त हैं जो भारतीय क्रिकेटरों के बारे में बात करना पसंद करते हैं। इसी तरह जब हम भारत के लिए खेलते हैं तो मुझे और मेरी टीम के साथियों को प्यार और समर्थन दिया जाता है। मैं इसे जल्दी से जल्दी वापसी करते हुए देखना चाहता हूं।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल