1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019, AFG vs SL: अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नायब ने श्रीलंका के खिलाफ बताया हार का प्रमुख कारण

World Cup 2019, AFG vs SL: अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नायब ने श्रीलंका के खिलाफ बताया हार का प्रमुख कारण

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 05, 2019 07:06 am IST,  Updated : Jun 05, 2019 07:06 am IST

मैच में हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नायब ने शुरुआती ओवरों में रन खर्च करने को बड़ी वजह माना। इसके साथ ही श्रीलंका को 201 रनों पर रोकने के लिए गेंदबाजों की तारीफ भी की।

गुलबदीन नायब- India TV Hindi
गुलबदीन नायब, कप्तान अफगानिस्तान  Image Source : GETTY IMAGE

इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के 7वें मैच में भी छुपा रुस्तम मानी जा रही अफगानिस्तान टीम को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच को डकवर्थ लुईस नियम से श्रीलंका ने 34 रनों से अपने नाम किया। जिसके चलते टूर्नामेंट में अफगानिस्तान को दूसरी हार व श्रीलंका को पहली जीत नसीब हुई।

मैच में हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नायब ने शुरुआती ओवरों में रन खर्च करने को बड़ी वजह माना। इसके साथ ही श्रीलंका को 201 रनों पर रोकने के लिए गेंदबाजों की तारीफ भी की। मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे। 

नायब ने मैच के बाद कहा, “दिन की शुरुआत, हमने अच्छे क्षेत्रों में गेंदबाजी नहीं की और वहां से गति खो दी। वे कुछ ही समय में 100 पर पहुंच गए। एक समय पर मुझे लगा कि वे 300 पर पहुंच जाएंगे लेकिन नबी ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। बल्लेबाजों के लिए विकेट आसान नहीं था, इसलिए मैं गेंदबाजों को सही स्पॉट पर हिट करने के लिए कह रहा था। बीच के ओवरों में दौलत और हामिद ने अपनी लाइनें देखीं। श्रेय उन्हें और अन्य गेंदबाजों को जाता है।”

अफगानिस्तान के बल्लेबाजी ने अच्छी शुरुआत की लेकिन उसके बाद उनके लगातार विकेट गिरते रहे और टीम 187 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। टीम का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं बना पाया। 

बल्लेबाजी के बारे में कप्तान गुलबदीन नायब ने कहा,“लक्ष्य इतना कठिन नहीं था, विशेष रूप से ये देखते हुए कि कैसे हम हाल ही में एक पीछा करने वाले टीम के रूप में तैयारी कर रहे हैं। हमें बल्लेबाजी विभाग में सुधार की जरूरत है, विशेष रूप से इस तरह की क्वालिटी गेंदबाजी के खिलाफ, छोटी साझेदारियों बनाना सीखने की जरूरत है। दिन की शुरुआत में बादल था और मुझे उम्मीद थी कि यह पूरे समय एक ही रहेगा। हम बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे, सीधा खेल सकते थे और गेंद को बेहतर तरीके से देखते थे।”

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल