1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ करीबी हार के बाद बोले बांग्लादेशी कप्तान- हमें थोड़ी किस्मत की जरूरत थी

भारत के खिलाफ करीबी हार के बाद बोले बांग्लादेशी कप्तान- हमें थोड़ी किस्मत की जरूरत थी

 Reported By: IANS
 Published : Jul 02, 2019 11:53 pm IST,  Updated : Jul 02, 2019 11:53 pm IST

बांग्लादेश आखिरी तक मैच में बनी हुई थी लेकिन जसप्रीत बुमराह ने 48वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट लेकर बांग्लादेश को हार की तरफ भेज दिया।

भारत के खिलाफ करीबी हार के बाद बोले बांग्लादेशी कप्तान- हमें थोड़ी किस्मत की जरूरत थी- India TV Hindi
भारत के खिलाफ करीबी हार के बाद बोले बांग्लादेशी कप्तान- हमें थोड़ी किस्मत की जरूरत थी Image Source : AP

बर्मिघम। भारत के खिलाफ आईसीसी विश्व कप-2019 में मंगलवार को खेले गए मैच में मात खाने के बाद बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कहा है कि उनकी टीम को यह मैच जीतना चाहिए था, लेकिन किस्मत खराब होने के कारण उनकी टीम मैच हार गई। बांग्लादेश आखिरी तक मैच में बनी हुई थी लेकिन जसप्रीत बुमराह ने 48वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट लेकर बांग्लादेश को हार की तरफ भेज दिया।

मैच के बाद मुर्तजा ने कहा, "यह अच्छा प्रयास था, लेकिन हमें यह मैच जीतना चाहिए था। अगर हम में से कोई एक 80-90 रन करता तो यह अलग मैच हो सकता था। हमें थोड़ी किस्मत की जरूरत थी। शाकिब अल हसन बेहतरीन फॉर्म में हैं। मुश्फीकुर रहीम भी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।"

भारत के लिए इस मैच में रोहित शर्मा ने 104 रनों की पारी खेली लेकिन जब वे नौ रनों के निजी स्कोर पर थे तभी तमीम इकबाल ने उनका कैच छोड़ दिया था। इस पर रोहित ने कहा, "रोहित का कैच छूटना काफी निराशाजनक था, लेकिन इस तरह की चीजें होती रहती हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेलना होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल