1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: फाइनल से पहले इंग्लैंड कप्तान इयोन मोर्गन का बड़ा बयान, बोले 'नहीं बदलेगा जीत का प्लान'

World Cup 2019: फाइनल से पहले इंग्लैंड कप्तान इयोन मोर्गन का बड़ा बयान, बोले 'नहीं बदलेगा जीत का प्लान'

 Reported By: IANS
 Published : Jul 13, 2019 08:52 pm IST,  Updated : Jul 13, 2019 08:53 pm IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि आक्रामकता इस टीम की खास विशेषता है।

Eoin Morgan- India TV Hindi
Eoin Morgan, Captain England Image Source : AP IMAGE

लंदन। पहली बार चैंपियन बनने से एक कदम दूर खड़ी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि आक्रामकता इस टीम की खास विशेषता है और न्यूजीलैंड के साथ होने वाले फाइनल में भी इसे कायम रखना चाहेगी। मोर्गन ने फाइनल की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुझे लगता है कि यह हमें अधिक सकारात्मक और आक्रामक बनाने में मदद करती है। यह हमें थोड़ा स्मार्ट बनाती है कि हमें कैसे खेलना है।" 

घर में फाइनल खेलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह आरामदायक है और घर में होना शानदार है। मैं फाइनल को लेकर उत्साहित हूं। हम इसका आनंद लेना चाहते हैं। यह विश्व कप फाइनल है और इसमें कुछ भी हो सकता है।" 

कप्तान ने कहा, "इस ड्रेसिंग रूम में होना मेरे लिए और हर किसी के लिए एक बड़ी बात है। यह चार साल की कड़ी मेहनत, समर्पण, बहुत सारी योजनाओं का परिणाम है।" 

मोर्गन ने साथ ही न्यूजीलैंड की भी तारीफ की, जिसने कई मैचों में 300 से नीचे के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया है। 

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड ने शानदार काम किया है। लॉर्ड्स हाई स्कोरिंग वाला मैदान नहीं है, इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि फाइनल भी हाई स्कोरिंग मैच नहीं होने वाला है। यह थोड़ा लड़ने वाला होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल