1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यशस्वी के दमपर अंडर 19 टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीती सीरीज

यशस्वी के दमपर अंडर 19 टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीती सीरीज

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 29, 2019 07:00 am IST,  Updated : Dec 29, 2019 07:00 am IST

यशस्वी जायसवाल ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका के आखिरी चार विकेट चटकाये। मेजबान टीम 29 .5 ओवर में 119 रन पर आउट हो गई।

Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi
Yashasvi Jaiswal Image Source : GETTY IMAGES

ईस्ट लंदन| यशस्वी जायसवाल के चार विकेट और नाबाद 89 रन की मदद से भारत की अंडर 19 टीम ने दूसरे युवा वनडे में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीत ली। 

शनिवार को 18 बरस के हुए जायसवाल ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका के आखिरी चार विकेट चटकाये। मेजबान टीम 29 .5 ओवर में 119 रन पर आउट हो गई। आकाश सिंह, एवी अंकोलेकर और रवि बिश्नोई ने दो दो विकेट लिये। 

दक्षिण अफ्रीका के लिये जोनाथन बर्ड ने सर्वाधिक 25 रन बनाये। उसके छह बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके। जीत के लिये 120 रन के लक्ष्य के जवाब में जायसवाल ने 56 गेंद की अपनी पारी में 14 चौके और तीन छक्के लगाये। जिसके चलते भारतीय अंडर 19 टीम ने 16.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

बता दें कि मुंबई के इस धाकड़ सलामी बल्लेबाज पर राजस्थान रायल्स ने 20 लाख बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को 2.4 करोड़ रूपये में खरीदा है। अब सीरीज का अंतिम वनडे मैच 30 दिसंबर मैच को ईस्ट लंदन में ही खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल