1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हसी के बाद अब पोंटिंग ने बाबर की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- 'बेस्ट' आना अभी बाकी

हसी के बाद अब पोंटिंग ने बाबर की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- 'बेस्ट' आना अभी बाकी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 19, 2019 05:09 pm IST,  Updated : Nov 19, 2019 05:09 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम मेजबान टीम के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। 

aus vs pak- India TV Hindi
हसी के बाद अब पोंटिंग ने बाबर की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- 'बेस्ट' आना अभी बाकी Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिस्बेन| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम मेजबान टीम के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया को गुरुवार से दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करनी है। पोंटिंग का मानना है कि बाबर एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उनका अभी बेस्ट परफॉर्मेस आना बाकी हैं।

पोंटिंग ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, "अभी हमने उनका सर्वश्रेष्ठ नहीं देखा है। टेस्ट में उनका 35 का और वनडे में 54 का औसत है। वह एक बेहद विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं।"

उन्होंने कहा, "वह अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए उत्साहित हैं और मैं भी इसे देखने के लिए। मैंने कई ऑस्ट्रेलियाई और कीवी बल्लेबाजों को देखा है और अब उन्हें देखना चाहता हूं। वह कुछ भी कर सकते हैं।" पोंटिंग से पहले पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी भी बाबर की तारीफ कर चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल