1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय U-19 टीम के पूर्व कप्तान का 29 साल की उम्र में निधन, इसी साल 53 गेंदों पर जड़े थे 122 रन

भारतीय U-19 टीम के पूर्व कप्तान का 29 साल की उम्र में निधन, इसी साल 53 गेंदों पर जड़े थे 122 रन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 16, 2021 09:27 am IST,  Updated : Oct 16, 2021 12:45 pm IST

सौराष्ट्र के बल्लेबाज और भारत की अंडर -19 के पूर्व कप्तान अवि बरोट का 29 साल की कम उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

भारतीय U-19 टीम के पूर्व...- India TV Hindi
भारतीय U-19 टीम के पूर्व कप्तान का 29 साल की उम्र में निधन, इसी साल 53 गेंदों पर जड़े थे 122 रन Image Source : SAURASHTRA CRICKET/TWITTER

सौराष्ट्र के बल्लेबाज और भारत की अंडर -19  के पूर्व कप्तान अवि बरोट का 29 साल की कम उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) ने ये जानकारी दी। अवि बरोट 2019-20 में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली सौराष्ट्र टीम के सदस्य रहे थे।

एससीए ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में हर कोई शानदार क्रिकेटर अवि बरोट के असामयिक और निधन से स्तब्ध है। उनका हृदय गति रुकने के कारण 15 अक्टूबर 2021 की शाम को निधन हो गया।"

संघ के अध्यक्ष जयदेव शाह ने बरोट के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘अवि के निधन की खबर काफी स्तब्ध करने वाली और दर्दनाक है। वह काफी अच्छे खिलाड़ी थे। हाल के घरेलू मैचों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। ’’ 

धोनी अगले साल CSK के लिए IPL खेलने उतरेंगे? चौथी ट्रॉफी जीतने के बाद 'कैप्टन कूल' ने दिए ये संकेत

अवि बरोट ने घरेलू क्रिकेट में हरियाणा और गुजरात का भी प्रतिनिधित्व किया था। अवि बरोट दाएं हाथ के बल्लेबाजी के अलावा ऑफ ब्रेक गेंदबाज भी करते थे। उन्होंने 38 फर्स्ट क्लास मैचों में 1547 रन और 38 38 लिस्ट-ए मैचों में 1030 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 20 घरेलू T20 मैचों में 717 रन बनाए। बरोट ने इसी साल सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ 53 गेंदों पर 122 रन‌ बनाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल