1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 विश्व कप तक पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच बने यूनिस खान

टी-20 विश्व कप तक पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच बने यूनिस खान

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 12, 2020 04:47 pm IST,  Updated : Nov 12, 2020 04:47 pm IST

यूनिस को इस साल जून में इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया था और अब वह 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप तक टीम के कोच बने रहेंगे।

Younis Khan, T20 World Cup, Pakistan, Sports, cricket- India TV Hindi
Younis Khan Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने यूनिस खान को 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप तक के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी कोच बनाए रखने का फैसला किया है। पीसीबी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

यूनिस को इस साल जून में इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया था और अब वह 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप तक टीम के कोच बने रहेंगे।

पाकिस्तान को अब न्यूजीलैंड दौरे पर अपनी अगली सीरीज खेलनी है और टीम 23 नवंबर को न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना होगी।

यूनिस ने कहा, "लंबे समय के लिए पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ने पर मैं खुश हूं। जब मुझे इस सीजन में टीम से जुड़ने का मौका मिला था तो मैंने इसका पूरा आनंद लिया। अब मैं महत्वपूर्ण न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने एक बयान में कहा, " कम समय में इंग्लैंड में यूनिस के प्रभाव के बारे में हमें जो प्रतिक्रिया मिली, वह शानदार थी। उनकी कार्य नैतिकता, प्रतिबद्धता और ज्ञान किसी से कम नहीं है और मुझे विश्वास है कि उनकी नियुक्ति से कई प्रतिभाशाली बल्लेबाजों को फायदा लाभ होगा।"

यूनिस जब टीम के साथ किसी दौरे पर नहीं होंगे तो वह कराची के हनीफ मोहम्मद हाई परफॉर्मेस केंद्र में बल्लेबाजी कोच के रूप में भी काम करेंगे।

पीसीबी ने साथ ही पूर्व ऑफ स्पिनर अरशद खान को एक साल के लिए पाकिस्तान महिला टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। अरशद ने पाकिस्तान के लिए नौ टेस्ट और 58 वनडे मैच खेले हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल