1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भावुक अपील के बाद जिम्बाब्वे के क्रिकेटर रियान बर्ल को मिला स्पॉन्सर

भावुक अपील के बाद जिम्बाब्वे के क्रिकेटर रियान बर्ल को मिला स्पॉन्सर

 Reported By: IANS
 Published : May 24, 2021 09:14 am IST,  Updated : May 24, 2021 09:14 am IST

जिम्बाब्वे के क्रिकेटर रियान बर्ल ने सोशल मीडिया के जरिए प्रायोजक लाने की भावुक अपील की थी, जिसके बाद रविवार को उन्होंने घोषणा की कि उन्होंने पूमा के साथ करार किया है। 

भावुक अपील के बाद...- India TV Hindi
भावुक अपील के बाद जिम्बाब्वे के क्रिकेटर रियान बर्ल को मिला स्पॉन्सर Image Source : TWITTER/RYAN BURL

हरारे| जिम्बाब्वे के क्रिकेटर रियान बर्ल ने सोशल मीडिया के जरिए प्रायोजक लाने की भावुक अपील की थी, जिसके बाद रविवार को उन्होंने घोषणा की कि उन्होंने पूमा के साथ करार किया है। 

27 वर्षीय बर्ल ने शनिवार को ट्वीट कर कहा था, 'अगर हमें प्रायोजक मिलेंगे तो हमें हर सीरीज के बाद अपने फटे हुए जूतों को गोंद से ठीक नहीं करना पड़ेगा।" बर्ल की यह भावुक अपील काफी काम आई और उन्होंने पूमा के साथ जुड़ने की खबर लोगों से साझा की।

बर्ल ने ट्वीट कर कहा, "मुझे यह बताते हुए काफी गर्व हो रहा है कि मैं पूमा टीम के साथ जुड़ रहा हूं। यह सभी आप प्रशंसकों की वजह से हुआ है, जिन्होंने पिछले 24 घंटे में मेरा समर्थन किया। मैं आप सभी का आभारी हूं। पूमा को धन्यवाद।" पूमा ने इसके जवाब में कहा, "गोंद को हटाने का समय आ गया है। हम आपको कवर करेंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल