1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड बहाल, लेकिन टीम अब भी निलंबित

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड बहाल, लेकिन टीम अब भी निलंबित

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 09, 2019 06:54 pm IST,  Updated : Aug 09, 2019 06:54 pm IST

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड को सरकारी संस्था द्वारा फिर से बहाल कर दिया है लेकिन बाहरी हस्तक्षेप के कारण देश पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा निलंबन जारी रहेगा। 

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम- India TV Hindi
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम Image Source : GETTY IMAGES

हरारे। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड को सरकारी संस्था द्वारा फिर से बहाल कर दिया है लेकिन बाहरी हस्तक्षेप के कारण देश पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा निलंबन जारी रहेगा। 

सरकार द्वारा नियुक्त खेल और मनोरंजन आयोग के साथ गुरूवार को अदालती निपटारे के बाद चेयरमैन तावेंग्वा मुकुहलानी के नेतृत्व में जिम्बाब्वे क्रिकेट को काम करने की अनुमति मिल गयी है।

खेल और मनोरंजन आयोग ने जून में भ्रष्टाचार और चुनावी अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए पूरे बोर्ड को भंग कर दिया था। इससे आईसीसी ने सरकारी हस्तक्षेप के बाद जिम्बाब्वे को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित कर दिया था। आईसीसी ने कहा कि वह जिम्बाब्वे के निलंबन को हटाने पर विचार अक्टूबर में होने वाली बैठक में किया जायेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल