IPL 2022: आईपीएल के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने कसी कमर, शेन वॉटसन को दी बड़ी जिम्मेदारी
Cricket | March 15, 2022 15:45 ISTदिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को आस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन को आईपीएल के आगामी सत्र के लिए सहायक कोच नियुक्त किया। दिल्ली के कोचिंग स्टाफ में वॉटसन मुख्य कोच रिकी पोंटिंग, सहायक कोच प्रवीण आमरे, सहायक कोच अजीत आगरकर और गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स के साथ काम करेंगे।