1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस अय्यर को लेकर अब आया एबी डिविलियर्स का बयान, कहा - किसको पता आखिर बंद दरवाजे के पीछे क्या चल रहा

श्रेयस अय्यर को लेकर अब आया एबी डिविलियर्स का बयान, कहा - किसको पता आखिर बंद दरवाजे के पीछे क्या चल रहा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Aug 23, 2025 07:20 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 07:20 pm IST

Asia Cup 2025: यूएई में 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान होने के बाद से सबसे ज्यादा किसी एक खिलाड़ी को लेकर चर्चा देखने को मिली है तो वह श्रेयस अय्यर हैं जिनको जगह नहीं मिलने पर सभी हैरान जरूर रह गए। अब इसी को लेकर एबी डिविलियर्स का बयान भी सामने आया है।

Shreyas Iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : GETTY

एशिया कप 2025 के लिए जबसे भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान हुआ है उसके बाद से श्रेयस अय्यर को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिली है। पिछले कुछ सालों में श्रेयस का बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, लेकिन इसके बावजूद उनको एशिया कप में नहीं चुने जाने से सभी हैरान जरूर रह गए। श्रेयस को टीम से बाहर रखने के पीछे मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भी अपने बयान में बेबसी को जाहिर किया था जिसमें उन्होंने उन्हें ना चुने जाने के पीछे कोई ठोस जवाब नहीं दिया। अब अय्यर को लेकर साउथ अफ्रीकी टीम के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का बयान सामने आया है।

किसी को नहीं पता आखिर बंद दरवाजे के पीछे क्या चल रहा

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर श्रेयस अय्यर को एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने जाने को लेकर दिए अपने बयान में कहा कि मुझे काफी हैरानी हो रही है, ये काफी मुश्किल है। मैं अभी टीम देख रहा था जिसमें सोच रहा था कि आखिर श्रेयस को कहां पर फिट कर सकते हैं। मुझे लगता है कि इस फैसले से श्रेयस सबसे ज्यादा परेशान हुआ होगा क्योंकि वह पिछले कुछ सालों से काफी शानदार खेल रहा था। वह काफी परिपक्व खिलाड़ी हो गए हैं, जिसमें उन्होंने लीडरशिप के भी गुण दिखाए हैं। लेकिन कौन जानता है कि आखिर बंद दरवाजे के पीछे क्या चल रहा, ये ना तो हमें पता है और ना ही श्रेयस को।

ये दो प्लेयर्स के बीच 50-50 का फैसला हो सकता है

श्रेयस अय्यर को लेकर एबी डिविलियर्स ने आगे कहा कि कभी-कभी जब 2 प्लेयर्स के बीच 50-50 का फैसला होता है तो मैं हमेशा उस प्लेयर का पक्ष लेता हूं तो मुझे लगता है कि मैदान के बाहर टीम के नजरिए से ज्यादा योगदान दे सकता है। क्या वह ड्रेसिंग रूम का माहौल में दूसरे प्लेयर्स का उत्साह बढ़ा सकता है। शायद इन सब चीजों का इससे लेना-देना हो सकता है, मैं बस ईमानदारी से इसको लेकर अनुमान लगा रहा हूं। शायद एक दिन सच्चाई सामने आ जाएगी और हमें पता चल जाएगा कि श्रेयस टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए क्यों संघर्ष कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

BCCI की बात नहीं मानेगा साउथ जोन, केएल और सिराज को नहीं मिलेगी दलीप ट्रॉफी स्क्वॉड में जगह

इंग्लैंड दौरे के लिए धाकड़ टीम का ऐलान, एक साथ 5 धमाकेदार खिलाड़ियों की वापसी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल