1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए धाकड़ खिलाड़ी को मिल ही गया मौका, सेलेक्टर्स ने इस बार नहीं किया इग्नोर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए धाकड़ खिलाड़ी को मिल ही गया मौका, सेलेक्टर्स ने इस बार नहीं किया इग्नोर

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Oct 25, 2024 11:06 pm IST,  Updated : Oct 25, 2024 11:06 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम इंडिया के स्क्वाड में एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल किया गया है, जो काफी लंबे समय से टीम इंडिया के लिए डेब्यू करना चाह रहा है।

Abhimanyu Easwaran- India TV Hindi
अभिमन्यु ईश्वरन Image Source : GETTY

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आयोजन 22 नवंबर से किया जाएगा। इस टेस्ट सीरीज में कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम जल्द ही ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इसके लिए बीसीसीआई ने शुक्रवार को टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान भी कर दिया। इस सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को मौका मिला है जो काफी लंबे समय से अपने डेब्यू का इंतजार कर रहा है। यह खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में भी जमकर रन बना रहा है। यह प्लेयर कोई और नहीं बल्कि अभिमन्यु ईश्वरन है। अभिमन्यु ईश्वरन काफी शानदार फॉर्म में हैं और इस बार सेलेक्टर्स ने उन्हें स्क्वाड में मौका दे दिया है।

टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका

अभिमन्यु ईश्वरन को कई मौकों पर टीम इंडिया के स्क्वाड में तो शामिल किया गया है, लेकिन एक भी बार उन्हें प्लेइंग 11 में भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। इस बार उनके पास प्लेइंग 11 में शामिल होने का मौका है। दरअसल रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं। ऐसे में टीम इंडिया को इन दो मैचों के लिए एक ओपनर की तलाश है। अभिमन्यु ईश्वरन एक सलामी बल्लेबाज हैं और वह रोहित शर्मा की कमी को कम कर सकते हैं।

अभिमन्यु ईश्वरन इंडिया ए स्क्वाड का भी हिस्सा है। जो ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी। इस दौरान अभिमन्यु अगर अच्छा प्रदर्शन कर देते हैं तो उन्हें टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। अभिमन्यु ईश्वरन इंडिया ए के लिए रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलेंगे। माना जा रहा था कि रुतुराज गायकवाड़ को भी इस सीरीज के लिए चुना जा सकता है, लेकिन उन्हें स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है।

शानदार रहा है करियर

घरेलू क्रिकेट में अभिमन्यु ईश्वरन का करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बंगाल और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम के लिए खेलते हैं। जहां उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 169 पारियों में 7638 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 49.92 का रहा है। उनके नाम घरेलू क्रिकेट में 27 शतक और 29 अर्धशतक भी दर्ज है। हाल के समय में उन्होंने कई शतक जड़े हैं। ऐसे में उनका करियर काफी कमाल का रहा है। वह ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन 3 नए खिलाड़ियों को मिला मौका

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्या की कप्तानी में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल