1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अभिषेक शर्मा और हारिस रऊफ के बीच हाथापाई की नौबत आई, क्रिकेट का मैदान बना अखाड़ा; बीच में आए अंपायर्स

अभिषेक शर्मा और हारिस रऊफ के बीच हाथापाई की नौबत आई, क्रिकेट का मैदान बना अखाड़ा; बीच में आए अंपायर्स

 Written By: Govind Singh
 Published : Sep 21, 2025 11:11 pm IST,  Updated : Sep 22, 2025 12:29 am IST

पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने दमदार बैटिंग की है और उन्होंने पाकिस्तानी बॉलर्स की खूब धुनाई की है। पाकिस्तानी बॉलर्स को समझ ही नहीं आया कि उन्हें बॉलिंग कहां करें?

abhishek sharma- India TV Hindi
हारिस रऊफ और अभिषेक शर्मा Image Source : AP

Abhishek Sharma Haris Rauf: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत को जीतने के लिए 172 रनों का टारगेट दिया। इसके बाद भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने दमदार बैटिंग का नमूना पेश किया है। 

हारिस रऊफ से भिड़े अभिषेक शर्मा

मैच में अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बैटिंग की है। उन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर छक्का लगाया था। इसके बाद उन्होंने किसी भी बॉलर को नहीं बख्शा और धमाकेदार अंदाज में रन बनाए। भारत के खिलाफ पारी का पांचवां ओवर हारिस रऊफ ने किया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल ने पुल शॉट मारते हुए चौका लगाया। इस गेंद को पकड़ने के लिए पाकिस्तानी फील्डर्स के पास कोई मौका नहीं था।

इसके बाद हारिस रऊफ भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा से कुछ कहते हैं और उन पर बुरी तरह से चिल्लाते हुए नजर आते हैं। फिर अभिषेक भी उन्हें हाथ के इशारे से जाने के लिए कहते हैं। दोनों ही प्लेयर्स बहुत ही गुस्से में नजर आते हैं। शुभमन गिल भी उनके पास आ जाते हैं। फिर अभिषेक और रऊफ में बस हाथापाई की नौबत आ जाती है। इतने में अंपायर आ जाते हैं और हारिस रऊफ को धक्का देकर दूर जाने के लिए कहते हैं। स्टेडियम में फैंस भी चिल्लाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें अभिषेक हारिस को गाली देते हुए नजर आ रहे हैं।

धमाकेदार अंदाज में पूरी कर ली फिफ्टी

अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में एक अलग ही रंग दिखाया। उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। उन्होंने अभी तक 26 गेंदों में कुल 53 रन बनाए, जिसमें चार चौके और चार छक्के लगाए। अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फिफ्टी सिर्फ 24 गेंदों में ही लगा दी है। दूसरी तरफ गिल भी उनका अच्छे से साथ निभा रहे हैं और वह अभी तक 28 गेंदों में कुल 47 रन बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

नजर हटी, दुर्घटना घटी; पाकिस्तानी बल्लेबाज ने कर दिया ब्लंडर, कुछ इस तरह से हुआ रन आउट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल