सनराइजर्स हैदराबाद टीम के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बल्ले से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 59 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, जिसमें अभिषेक और ट्रैविस हेड ने मिलकर टीम को तेज शुरुआत देने का काम किया जिसमें दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी देखने को मिली। अभिषेक ने इस मैच में 59 रनों की अपनी शानदार पारी के दम पर एक बड़ा रिकॉर्ड आईपीएल में अपने नाम कर लिया है, जिसमें उन्होंने पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड धराशायी किया है।
अभिषेक सबसे कम गेंदों में 2000 IPL रन पूरे करने वाले बने भारतीय खिलाड़ी
आईपीएल में अब तक कई बड़े रिकॉर्ड पिछले कुछ सीजन में टूटते हुए देखने को मिले हैं, जिसके पीछे की सबसे बड़ी वजह बल्लेबाजों के खेलने के अंदाज में बड़ा बदलाव आना है। अभिषेक शर्मा को लेकर बात की जाए तो वह अब आईपीएल के इतिहास में सबसे कम गेंदों में 2000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अभिषेक ने सिर्फ 1193 गेंदों में इसे हासिल किया है, जिसमें वह इस लिस्ट में सिर्फ आंद्रे रसेल से पीछे रह गए जिन्होंने आईपीएल में 2000 रन 1120 गेंदों में पूरे किए थे। अभिषेक शर्मा ने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा है जो पहले इस मामले में सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी थे। वीरेंद्र सहवाग ने 1211 गेंदों में आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे किए थे।
आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 2000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी
- आंद्रे रसेल - 1120 गेंदें
- अभिषेक शर्मा - 1193 गेंदें
- निकोलस पूरन - 1198 गेंदें
- वीरेंद्र सहवाग - 1211 गेंदें
- क्रिस गेल - 1251 गेंदें
आईपीएल में 20 गेंदों के अंदर लगाई छठी फिफ्टी
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अभिषेक शर्मा 20 गेंदों के अंदर सबसे ज्यादा बार फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। अभिषेक शर्मा ये कारनामा छह बार करने में कामयाब रहे हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर तीन-तीन बार ये कारनामा कर चुके संयुक्त रूप से वैभव सूर्यवंशी, जैक फ्रेजर मैकगर्क, ट्रैविस हेड और निकोलस पूरन का नाम शामिल है। इसके अलावा अभिषेक शर्मा आईपीएल इतिहास में सिर्फ अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जो 20 से कम गेंदों में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों के खिलाफ फिफ्टी लगाने में कामयाब हुए हैं।
ये भी पढ़ें
RCB vs DC: डेविड मिलर ने पोलार्ड को छोड़ा पीछे, अब सिर्फ IPL की Six की लिस्ट में धोनी से पीछे
4,4,4,6,6: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, महज इतनी गेंदों में ठोका अर्धशतक, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा