1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अभिषेक शर्मा ने पूरा किया खास शतक, SRH के लिए IPL में ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे खिलाड़ी

अभिषेक शर्मा ने पूरा किया खास शतक, SRH के लिए IPL में ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे खिलाड़ी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 02, 2026 09:25 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 09:25 pm IST

KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 में अपना दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेल रही है, जिसमें अभिषेक शर्मा एक खास शतक पूरा करने में कामयाब रहे हैं।

Abhishek Sharma- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 226 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही है। सनराइजर्स हैदराबाद को इस मुकाबले में ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की लेकिन दोनों ही बल्लेबाज अपनी फिफ्टी पूरी करने में कामयाब नहीं हो सके। अभिषेक शर्मा इस मैच में 48 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे लेकिन एक खास शतक पूरा करने में जरूर कामयाब रहे।

डेविड वॉर्नर के बाद SRH के लिए ऐसा करने वाले अभिषेक बने दूसरे खिलाड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल में अभी तक एक से एक बेहतरीन खिलाड़ी खेलते हुए देखने को मिले हैं, जिसमें पहला नाम उनके पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर का आता जिनकी कप्तानी में टीम ने आईपीएल ट्रॉफी को भी अपने नाम किया है। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल में खेलते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम पर है, जिन्होंने कुल 143 छक्के लगाए हैं। वहीं अभिषेक शर्मा अब सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल में खेलते हुए 100 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। अभिषेक शर्मा साल 2019 के आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बने थे और अभी तक उसी फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते हुए दिखे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • डेविड वॉर्नर - 143 छक्के
  • अभिषेक शर्मा - 101 छक्के
  • हेनरिक क्लासेन - 90 छक्के
  • केन विलियमसन - 64 छक्के
  • ट्रैविस हेड - 50 छक्के

अभिषेक शर्मा का ऐसा रहा है आईपीएल में अब तक रिकॉर्ड

वर्ल्ड क्रिकेट में अपने आक्रामक खेल से सभी को प्रभावित करने वाले अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में डेब्यू साल 2018 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से किया था, लेकिन एक सीजन के बाद ही उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया और उसके बाद से वह सनराइजर्स हैदराबाद के स्क्वाड का हिस्सा बने हुए हैं। अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में अब तक 79 मैचों में खेलते हुए 27.11 के औसत से कुल 1871 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतकीय और 9 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है जबकि अभिषेक अब तक आईपीएल में 106 छक्के लगाने में कामयाब हुए हैं।

ये भी पढ़ें

CSK vs PBKS Head To Head: सीएसके के सामने घर पर पंजाब किंग्स की चुनौती, दोनों टीमों की बीच दिखी है कड़ी टक्कर

IPL 2026 में खेलने के लिए नहीं मिली NOC तो कोर्ट पहुंचा ये खिलाड़ी, RCB के स्क्वाड का है हिस्सा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल