1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अभिषेक शर्मा ने तोड़ा कोहली का महारिकॉर्ड, सभी भारतीय प्लेयर्स को पीछे करके पहले नंबर पर पहुंचे

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा कोहली का महारिकॉर्ड, सभी भारतीय प्लेयर्स को पीछे करके पहले नंबर पर पहुंचे

 Published : May 19, 2024 07:28 pm IST,  Updated : May 19, 2024 07:34 pm IST

अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक लगाया। उन्होंने 66 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Abhishek Sharma And Virat kohli- India TV Hindi
Abhishek Sharma And Virat kohli Image Source : PTI

Abhishek Sharma: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को जीतने के लिए 215 रनों का टारगेट दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत से ही तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने अपनी पारी में 28 गेंद खेलते हुए 66 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। इसी के साथ उन्होंने सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। 

अभिषेक शर्मा ने बनाया ये रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 6 छक्के लगाए। इसी के साथ वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में कुल 39 छक्के लगाए हैं। वह पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। अभिषेक ने आरसीबी के विराट कोहली को पीछे कर दिया है। इससे पहले भारत के लिए आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड कोहली के नाम था। कोहली ने आईपीएल 2016 में 38 छक्के लगाए थे। ऋषभ पंत ने आईपीएल 2018 में 38 छक्के लगाए थे। वहीं विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में 37 छक्के जड़े हैं। शिवम दुबे ने आईपीएल 2023 में कुल 35 छक्के लगाए थे। 

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज: 

39 - अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद, 2024)

38 - विराट कोहली (आरसीबी, 2016)
37 - ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स, 2018)
37 - विराट कोहली (आरसीबी, 2024)
35 - शिवम दुबे (चेन्नई सुपर किंग्स, 2023)

IPL 2024 में किया दमदार प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में अभिषेक शर्मा बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कई शानदार पारियां खेली हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 के 13 मैचों में 467 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 75 रन रहा है। 

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता मैच 

पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 214 रन बनाए। टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। इसके अलावा राइली रूसो ने 49 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से पंजाब किंग्स की टीम बड़े स्कोर तक पहुंच पाई। सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब ट्रेविस हेड पहले ओवर में अपना खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इससे लग रहा था कि पंजाब किंग्स की टीम मैच जीत जाएगी। लेकिन फिर हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी (33 रन), नितीश रेड्डी (37 रन) और हेनरिक क्लासेन (42 रन) ने शानदार पारियां खेलकर जीत दिला दी। 

यह भी पढ़ें

IPL से बाहर होते ही रोहित शर्मा ने शेयर किया पोस्ट, मिनटों में हो गया वायरल

IPL के इतिहास में किसी टीम ने पहली बार किया ये काम, कप्तान बनते ही जितेश शर्मा का बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल