ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत की धरती पर 5 अक्टूबर से होना है। क्रिकेट के महाकुंभ के लिए फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। अब वनडे वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। स्क्वाड में 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है। स्टार ऑलराउंडर गुलबदीन नायब अच्छे प्रदर्शन के बाद भी टीम से बाहर हो गए हैं। वहीं, विराट कोहली से झगड़ा करने वाले खिलाड़ी की 2 साल बाद अफगानिस्तान की टीम में वापसी हुई है।
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अफगानिस्तान की टीम में नवीन उल हक की वापसी हुई है। उन्हें 2 साल बाद वनडे टीम में मौका मिला है। नवीन ने आखिरी वनडे मैच जनवरी 2021 में खेला था। उन्होंने अभी तक अफगानिस्तान की टीम से सिर्फ 7 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25.42 की औसत से 14 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 27 टी20 मैचों में 34 विकेट चटकाए हैं।
आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के बीच मुकाबले के दौरान विराट कोहली की नवीन के साथ भिड़त हो गई थी। पहले मैदान में दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया था। फिर दोनों प्लेयर्स में बहस हो गई। बाद में विराट-नवीन पर जुर्माना लगाया गया था।
हशमतउल्लाह शाहिदी को टीम का कप्तान बनाया गया है। अफगानिस्तान की जो टीम एशिया कप में खेली थी। उसमें चार बदलाव हुए हैं। गुलबदीन नायब के अलावा करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ और सुलेमान सफी जैसे खिलाड़ी टीम में जगह बनाने से चूक गए। गुलबदीन अच्छे फॉर्म में चल रहे थे और उन्होंने एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट हासिल किए थे। अजमतुल्लाह उमरजई चोट के बाद वापसी कर रहे हैं, जिसके कारण वह एशिया कप से बाहर हो गए थे। टीम के स्पिन विभाग में राशिद खान, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद को जगह मिली है। वहीं, नवीन की वापसी के बाद तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है।
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन-उल-हक।
यह भी पढ़ें:
भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा बांग्लादेश का ये घातक खिलाड़ी, एशिया कप के बीच में लौटा घर
MS Dhoni से Rohit Sharma दो कदम पीछे, खिताब जीता तो तोड़ देंगे कीर्तिमान
संपादक की पसंद