1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MS Dhoni से Rohit Sharma दो कदम पीछे, खिताब जीता तो तोड़ देंगे कीर्तिमान

MS Dhoni से Rohit Sharma दो कदम पीछे, खिताब जीता तो तोड़ देंगे कीर्तिमान

 Written By: Pankaj Mishra Edited By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 13, 2023 04:49 pm IST,  Updated : Sep 13, 2023 05:14 pm IST

Asia Cup 2023 Rohit Sharma : रोहित शर्मा के एशिया कप में ऐसे आंकड़े हैं, जिन्हें आप शायद नहीं जानते होंगे। इस बार टीम इंडिया ने खिताब जीता तो वे एमएस धोनी का बड़ा कीर्तिमान तोड़ देंगे।

Rohit Sharma Shubman Gill - India TV Hindi
Rohit Sharma Shubman Gill Image Source : AP

Asia Cup 2023 Rohit Sharma : भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम कप्तानों की जब भी बात की जाएगी तो उसमें भारत के लिए तीन आईसीसी खिताब जीतने वाले एमएस धोनी का नाम जरूर लिया जाएगा। एमएस धोनी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन आईपीएल खेल रहे हैं। उनके बाद विराट कोहली कप्तान रहे और अब कमान रोहित शर्मा के हाथ में है। रोहित शर्मा की एक खास बात जानकार आप शायद चौंक जाएंगे। लेकिन आपको बता दें कि अगर इस साल के बचे हुए दो और मैच रोहित शर्मा जीत जाते हैं तो एमएस धोनी का कीर्तिमान ध्वस्त कर देंगे। 

एमएस धोनी ने एशिया कप में जीते हैं सबसे ज्यादा नौ मैच 

दरअसल एमएस धोनी ने वनडे फॉर्मेट पर खेले गए एशिया कप में कुल नौ मैच जीते हैं। वहीं रोहित शर्मा अब तक आठ मैच जीत चुके हैं। खास बात ये है कि एशिया कप में रोहित शर्मा अभी तक एक भी मैच हारे नहीं हैं। साल 2018 में जब वनडे फॉर्मेट पर एशिया कप खेला गया था, तब रोहित शर्मा को कप्तान बनाकर भेजा गया था। उन्होंने पांच लगातार मैच जीते और एशिया कप के खिताब पर भी कब्जा कर लिया। इसके बाद इस साल वे अब तक चार मैच खेले जा चुके हैं। पहला मैच पाकिस्तान से था, जो बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया और बराबरी पर छूटा। इसके बाद टीम इंडिया नेपाल को हराया। सुपर 4 के पहले ही मैच में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया और इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ खेला गया मैच भी जीत लिया। अब इस साल दो मैच और बाकी हैं। 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच होगा, इसके बाद 17 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा। अगर ये दोनों मैच भी भारतीय टीम जीत जाती है तो धोनी का कीर्तिमान टूट जाएगा। 

एमएस धोनी और अजहरुद्दीन जीत चुके हैं दो एशिया कप के खिताब 
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में दो ही कप्तान ऐसे रहे हैं, जिन्होंने एशिया कप का खिताब दो बार जीता है। साल 1990 और 1995 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारतीय टीम ने खिताब पर कब्जा किया था। इसके बाद एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2010 में वनडे और 2016 में टी20 फॉर्मेट पर खेले गए इस टूर्नामेंट में बाजी मारी थी। यानी रोहित शर्मा इस मामले में भी इन दोनों दिग्गजों की बराबरी कर सकते हैं। साल 2018 में रोहित जीत ही चुके हैं और इस बार भी टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। देखना होगा कि बाकी बचे हुए दो मैचों में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

ICC Rankings में भारी फेरबदल, बाबर आजम की कुर्सी पर खतरा, कौन बना नंबर 1

2 मैचों में 9 विकेट लेकर Kuldeep Yadav ने ICC Rankings में मचाया गदर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल