1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup के लीग स्टेज से बाहर हुई ये टीम पहुंची अपने देश, फैंस ने किया चौंकाने वाला स्वागत

World Cup के लीग स्टेज से बाहर हुई ये टीम पहुंची अपने देश, फैंस ने किया चौंकाने वाला स्वागत

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Nov 13, 2023 12:13 pm IST,  Updated : Nov 13, 2023 12:13 pm IST

Afghanistan Cricket Team: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में किसी एक टीम ने अपने खेल से सबसे ज्यादा प्रभावित किया तो वह अफगानिस्तान है। भले ही टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल नहीं हो सकी, लेकिन अपने खेल से उन्होंने सभी का दिल जरूर जीता।

Afghanistan vs Pakistan- India TV Hindi
अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान Image Source : PTI

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लीग स्टेज मैचों के खत्म होने के बाद नॉकआउट स्टेज में पहुंचने वाली चार टीमें भी तय हो गई हैं। इस बार मेगा इवेंट में जहां पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम ने अपने प्रदर्शन से निराश किया तो वहीं अफगानिस्तान ने अपने खेल से सभी का दिल जीतने का काम किया। अफगानिस्तान की टीम भले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब नहीं हो सकी, लेकिन उन्होंने प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर रहते हुए खत्म किया। वर्ल्ड कप में टीम का सफर खत्म होने के बाद अफगानिस्तान के सभी खिलाड़ी 12 नवंबर की शाम को अपने देश पहुंचे जहां पर अफगान टीम के फैंस ने उनका शानदार स्वागत किया।

खिलाड़ियों पर की गई फूलों की बारिश

अफगानिस्तान में क्रिकेट को लेकर लोगों के बीच काफी जुनून देखने को मिलता है। इसी वजह से जब टीम ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी तो पूरे देश के लोगों ने जमकर जश्न मनाया था। वहीं जब वर्ल्ड कप खेलकर वापस अफगानिस्तान के खिलाड़ी अपने देश पहुंचे तो एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही खिलाड़ियों पर फैंस ने फूलों की बारिश की। इस दौरान कई खिलाड़ियों के साथ फैंस सेल्फी लेते हुए दिखाई दिए। अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ियों की गाड़ी जब रोड से निकली तो उसके दोनों तरफ फैंस कतार लगाकर खड़े हुए दिखाई दिए। अफगानिस्तान ने इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड, श्रीलंका और नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत दर्ज की।

अफगानिस्तान के लिए इन खिलाड़ियों ने किया वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन

इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से सबसे ज्यादा प्रभावित किया जिसमें इब्राहिम जादरान ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए। इब्राहिम ने 9 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 47 के औसत से 376 रन बनाए। इसके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई ने भी आठ पारियों में 70.60 के औसत से 353 रन बनाए। अफगानिस्तान टीम ने अपने इस शानदार प्रदर्शन के दम पर साल 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी क्वालीफाई करने में कामयाबी हासिल की है।

ये भी पढ़ें

World Cup में रवींद्र जडेजा ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, तोड़ दिया इस पूर्व भारतीय दिग्गज का रिकॉर्ड

Virat Kohli ने 7 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में किया कुछ ऐसा, फैंस को नहीं हुआ यकीन!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल