1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय मूल की खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रचा इतिहास, अब तक कोई भी प्लेयर नहीं कर पाया ऐसा

भारतीय मूल की खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रचा इतिहास, अब तक कोई भी प्लेयर नहीं कर पाया ऐसा

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 08, 2025 07:36 pm IST,  Updated : Oct 08, 2025 07:36 pm IST

AUS W vs PAK W: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय मूल की खिलाड़ी अलाना किंग ने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 51 रनों की पारी खेलने के साथ इतिहास रचने का काम किया।

Alana King- India TV Hindi
अलाना किंग Image Source : AP

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कंगारू टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 221 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की तरफ से खेल रही भारतीय मूल की खिलाड़ी लेग स्पिनर अलाना किंग का बल्ले से कमाल देखने को मिला, जिसमें उन्होंने नंबर-10 पर इस मैच बैटिंग करने के साथ नाबाद 51 रनों की पारी खेली और महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया।

महिला वनडे में ये कारनामा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी अलाना किंग

पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ मैच में एक समय ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने 8 विकेट सिर्फ 115 रनों के स्कोर पर गंवा दिए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी अलाना किंग ने ना सिर्फ बेथ मूनी के साथ मिलकर पारी को संभाला बल्कि एक लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका अदा की। अलाना किंग ने अपनी 51 रनों की नाबाद पारी के दौरान कुल 3 चौके और तीन छक्के भी लगाए। वहीं अलाना अब महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं जो 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 50 या उससे अधिक रनों की पारी खेलने में कामयाब हो सकी हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका महिला टीम की पूर्व खिलाड़ी युलांदी वैन डर मर्व के नाम पर था जिन्होंने साल 2000 में भारतीय महिला टीम के खिलाफ वनडे मैच में नंबर-10 पर बल्लेबाजी करते हुए 42 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

अलाना किंग और बेथ मूनी ने मिलकर तोड़ा ये रिकॉर्ड

बेथ मूनी और अलाना किंग के बीच पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ मैच में 9वें विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी देखने को मिली। इसी के साथ ये महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में 9 या उससे नीचे के विकेट के लिए अब तक की हुई सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड एश्ले गार्डनर और किम गार्थ की जोड़ी के नाम पर था, जिन्होंने साल 2024 में सिडनी के मैदान पर खेले गए साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में 9वें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की थी।

ये भी पढ़ें

संजू सैमसन ने अब बयां किया अपना दर्द, कहा - 10 साल में खेले अब तक सिर्फ 40 इंटरनेशनल मैच

IND vs WI: शुभमन गिल दिल्ली टेस्ट में हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि, बनाने होंगे इतने रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल