1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'मुझे कोई अफसोस नहीं', बेयरस्टो को रन आउट करने पर पहली बार तोड़ी कैरी ने चुप्पी

'मुझे कोई अफसोस नहीं', बेयरस्टो को रन आउट करने पर पहली बार तोड़ी कैरी ने चुप्पी

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Jul 16, 2023 06:29 pm IST,  Updated : Jul 16, 2023 06:29 pm IST

जॉनी बेयरस्टो को रन आउट करने पर पहली बार एलेक्स कैरी ने चुप्पी तोड़ी है। इस खिलाड़ी ने बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

Jonny Bairstow- India TV Hindi
Jonny Bairstow Image Source : GETTY

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को इंग्लैंड ने 43 रनों से हरा दिया। ये मुकाबला विवादों से भरा रहा और खिलाड़ियों के बीच आपसी बवाल भी देखने को मिले। खासकर एलेक्स कैरी ने जिस तरह जॉनी बेयरस्टो को स्टंप आउट किया उस पर लोग दो पक्षों में बंट गए। कई क्रिकेट फैंस कैरी के लिए सफाई देते हुए नजर आए वहीं कई का मानना था कि उन्होंने गलत किया। अब इस मामले पर खुद कैरी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

कैरी ने दिया बड़ा बयान 

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी को लॉर्ड्स में जॉनी बेयरस्टो को विवादास्पद तरीके से स्टंप आउट करने का कोई खेद नहीं है और उन्होंने कहा कि वह भी पहले इस तरह से आउट हो चुके हैं। एशेज के दूसरे टेस्ट मैच में कैरी के बेयरस्टो को आउट करने के तरीके पर विवाद पैदा हो गया था और कई विशेषज्ञों ने इसे खेल भावना के खिलाफ करार दिया था।  

आउट करने का नहीं कोई खेद- कैरी

कैरी ने चौथे एशेज टेस्ट से पहले मैनचेस्टर में कहा कि मैं भी कुछ अवसरों पर इस तरह से आउट हो चुका हूं और मैंने भी इससे पहले बल्लेबाजों को इस तरह से आउट करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में मेरे पहले ए ग्रेड के मैच में मैं इस तरह से आउट हो गया था। मैं तब क्रीज छोड़कर चला गया था। मैं निराश था लेकिन तब मेरा कप्तान मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि अगली बार तुम्हें क्रीज पर पांव बनाए रखना याद रहेगा। 

इंग्लैंड की फैंस ने की हूटिंग

ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच जीता था लेकिन इंग्लैंड के दर्शकों ने उनकी जमकर हूटिंग की थी। कैरी ने कहा कि हमें तुरंत ही कुछ प्रतिक्रियाएं मिल गई थी। हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है और मैं इसका पूरा सम्मान करता हूं। इसी तरह से खेल भावना पर भी हर कोई अपनी राय देने का हकदार है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल