1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एलेक्स हेल्स ने टी-20 क्रिकेट में हासिल किया नया मुकाम, ऐसा करने वाले बने पहले अंग्रेज प्लेयर

एलेक्स हेल्स ने टी-20 क्रिकेट में हासिल किया नया मुकाम, ऐसा करने वाले बने पहले अंग्रेज प्लेयर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 23, 2025 12:11 pm IST,  Updated : Jun 23, 2025 12:11 pm IST

इंग्लैंड के अनुभवी टी-20 क्रिकेटर एलेक्स हेल्स इन दिनों मेजर लीग क्रिकेट में खेल रहे हैं। वह इस टूर्नामेंट में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा हैं।

Alex Hales- India TV Hindi
एलेक्स हेल्स Image Source : GETTY

इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स की गिनती दुनिया के बेस्ट टी-20 क्रिकेटर्स में की जाती है। वह इन दिनों मेजर लीग क्रिकेट में खेल रहे हैं, जिसका आयोजन अमेरिका में किया जा रहा है। वह इस टूर्नामेंट में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा हैं। MLC 2025 में 23 जून को सीएटल ऑरेकल्स और लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में हेल्स ने एक उपलब्धि हासिल की।

इंग्लैंड के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने एलेक्स हेल्स

एलेक्स हेल्स के लिए यह उनके टी-20 करियर का 500वां मैच था। वह इंग्लैंड के लिए 500 टी-20 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वह टी-20 फॉर्मेट में 500 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले ओवरऑल सातवें खिलाड़ी हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड कायरन पोलार्ड के नाम है। उन्होंने अब तक 699 मैच खेले हैं। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का नाम है। उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में 582 मैच खेले हैं।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 557 टी-20 मैच खेलने वाले पाकिस्तान के शोएब मलिक हैं। चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल हैं। रसेल ने अब तक 556 टी-20 मुकाबले खेले हैं। रसेल के हमवतन सुनील नरेन लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने 551 टी-20 मैच खेले हैं। छठे नंबर पर साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर हैं, उन्होंने 530 मुकाबले खेले हैं। अब लिस्ट में सातवें नंबर पर एलेक्स हेल्स का नाम हो गया है।

टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • कायरन पोलार्ड: 699 मैच
  • ड्वेन ब्रावो: 582 मैच
  • शोएब मलिक: 557 मैच
  • आंद्रे रसेल: 556 मैच
  • सुनील नरेन: 551 मैच
  • डेविड मिलर: 530 मैच
  • एलेक्स हेल्स: 500 मैच

टी-20 क्रिकेट में एलेक्स हेल्स के आंकड़े

टी-20 फॉर्मेट में एलेक्स हेल्स के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 500 मैचों की 496 पारियों में 29.91 के औसत से 13730 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 119 रन रहा है। हेल्स ने इस फॉर्मेट में अब तक 7 शतकीय और 86 अर्धशतकीय पारियां खेली है। हालांकि मेजर लीग क्रिकेट के जारी सीजन में वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। हेल्स के बल्ले से MLC 2025 में 4 मैचों में सिर्फ 32 रन निकले हैं।

यह भी पढ़ें

लीड्स टेस्ट में भारत को हुआ 192 रनों का नुकसान, इन प्लेयर्स ने किया टीम का बेड़ा गर्क

पहले ही मैच में शुभमन गिल की कप्तानी पर लगा गहरा ​दाग, 10 साल में केवल इतनी बार देखा ऐसा दिन

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल