1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Delhi Capitals: 'दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में नहीं पहुंचना शर्मनाक', टीम के दिग्गज खिलाड़ी का छलका दर्द

Delhi Capitals: 'दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में नहीं पहुंचना शर्मनाक', टीम के दिग्गज खिलाड़ी का छलका दर्द

 Published : Jun 05, 2022 05:12 pm IST,  Updated : Jun 05, 2022 05:12 pm IST

मिचेल मार्श ने दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ में नहीं पहुंचने पर तीखा बयान देकर इस नाकामी को शर्मनाक बताया है। 

मिचेल मार्श ने दिल्ली...- India TV Hindi
मिचेल मार्श ने दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ में नहीं पहुंचने की नाकामी को शर्मनाक कहा   Image Source : BCCI

Highlights

  • दिल्ली के प्लेऑफ में नहीं पहुंचने से मिचेल मार्श आहत
  • मिचेल मार्श ने दिल्ली की नाकामी पर की तीखी टिप्पणी
  • दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में नहीं पहुंचना शर्मनाक- मार्श

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए जिस खिलाड़ी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया वह खिलाड़ी थे, मिचेल मार्श। हालांकि, कोविड पॉजिटिव होने के कारण वह लीग के शुरुआती आधे हिस्से में नहीं खेल सके, लेकिन जब टीम में वापसी की तब से जोरदार हरफनमौला प्रदर्शन किया। मार्श के उच्च स्तर के प्रदर्शन के बावजूद दिल्ली की टीम प्वॉइंट्स टेबल में नंबर पांच पर अटक गई और प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी, जिसका उन्हें बेहद अफसोस है।

दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में नहीं पहुंचना शर्मनाक’

मिचेल मार्श ने दिल्ली कैपिटल्स के टॉप फोर में नहीं पहुंचने पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने में मिली नाकामी को शर्मनाक बताया है। दरअसल, दिल्ली को प्लेऑफ में जाने के लिए अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को हराना जरूरी था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए, मुंबई ने 160 के लक्ष्य को पांच गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया और दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। मिचेल मार्श को इसका मलाल लगातार सता रहा है। उन्होंने कहा, “यह शर्म की बात थी कि हम आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच सके। मुझे इस बात का एहसास हुआ की मुख्य कोच रिकी पोंटिंग अपने खिलाड़ियों की केयर कैसे करते हैं। एक कप्तान के रूप में उन्होंने ऐसा ही किया था. उन्होंने मुझे दिल्ली के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के तौर पर महसूस कराया।”

आईपीएल 2022 में मिचेल मार्श का जोरदार प्रदर्शन     

मिचेल मार्श ने इस सीजन में सिर्फ आठ मैच खेले जिसमें दो फिफ्टी और 132.80 की स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए। मार्श ने बल्ले के अलावा गेंद से भी उपयोगिता साबित की और चार विकेट लेकर हरफनमौला प्रदर्शन किया। बेशक, वे टीम की मजबूत कड़ी थे लेकिन ये मजबूती भी दिल्ली को प्लेइंग इलेवन में नहीं पहुंचा सकी।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल