1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश क्रिकेट में उथल-पुथल, तमीम इकबाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अमीनुल इस्लाम बुलबुल की हुई छुट्टी

बांग्लादेश क्रिकेट में उथल-पुथल, तमीम इकबाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अमीनुल इस्लाम बुलबुल की हुई छुट्टी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 07, 2026 05:32 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 11:16 pm IST

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर बोर्ड के कई निदेशकों (डायरेक्टर्स) ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अमीनुल ने मई 2025 में BCB अध्यक्ष का पद संभाला था, लेकिन उनका कार्यकाल काफी विवादों में रहा है।

Aminul Islam- India TV Hindi
अमीनुल इस्लाम Image Source : AFP

Aminul Islam Bulbul: बांग्लादेश क्रिकेट में पिछले कुछ दिनों से लगातार कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस बीच बांग्लादेश बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 07 अप्रैल को पूर्व क्रिकेटर अमीनुल इस्लाम को BCB प्रेसिडेंट के पद से हटा दिया है। बोर्ड ने अब पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल को नया अंतरिम प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। दरअसल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर बोर्ड के कई निदेशकों (डायरेक्टर) ने गंभीर आरोप लगाए थे। अमीनुल पर आरोप लगे थे कि वह मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं।

तमीम इकबाल को बनाया गया अंतरिम BCB प्रेसिडेंट

PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार अमीनुल इस्लाम बुलबुल को BCB अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है और जब तक अगले बोर्ड प्रेसिडेंट के लिए चुनाव नहीं हो जाते, तब तक कामकाज देखने के लिए एक अंतरिम व्यवस्था की गई है। नई बनी 11-सदस्यीय एड-हॉक कमेटी बोर्ड के मामलों को संभालेगी, और इस पैनल की अगुवाई के लिए पूर्व राष्ट्रीय कप्तान तमीम इकबाल को इस पैनल का हेड नियुक्त किया गया है।

बांग्लादेश क्रिकेट ने टी20 वर्ल्ड कप से नाम ले लिया था बस

आपको बता दें कि अमीनुल के कार्यकाल में, बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भारत में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था। इस मामले में काफी विवाद देखने को मिला था, जिसे अमीनुल सही तरीके से संभाल नहीं पाए थे। हाल ही में बांग्लादेश बोर्ड के 6 से ज्यादा निदेशकों ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में तारिक रहमान वाली नई सरकार ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच का आदेश दिया और अगले प्रेसिडेंट पद के लिए चुनाव कराने की सिफारिश की गई है।

आसिफ नजरूल ने बनाया था अमीनुल बुलबुल पर दबाव

सूत्रों के अनुसार बुलबुल को मुख्य रूप से टी-20 विश्व कप के दौरान हुए विवाद के कारण हटाया गया। उस समय तत्कालीन अंतरिम सरकार के सलाहकार आसिफ नजरूल ने पूर्व कप्तान पर काफी दबाव बनाया था और नेशनल टीम को इस टूर्नामेंट के लिए भारत जाने की अनुमति नहीं दी थी। अब देखना ये होगा कि नए कमिटी के बनने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में क्या-क्या बदलाव आते हैं।

यह भी पढ़ें

RR vs MI: क्या रद्द हो जाएगा राजस्थान वर्सेस मुंबई मुकाबला? जानें कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम

VIDEO: नेट्स में अर्जुन तेंदुलकर उगल रहे हैं आग, खतरनाक यॉर्कर से किया ऋषभ पंत को चित्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल