1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी में इस प्लेयर ने एक ही पारी में लिए सभी 10 विकेट, कर दिखाया अनिल कुंबले जैसा कमाल

रणजी में इस प्लेयर ने एक ही पारी में लिए सभी 10 विकेट, कर दिखाया अनिल कुंबले जैसा कमाल

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Nov 15, 2024 01:28 pm IST,  Updated : Nov 15, 2024 01:28 pm IST

रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले के दौरान एक स्टार युवा प्लेयर ने बड़ी कारनामा किया है। इस गेंदबाज ने एक मुकाबले के दौरान केरल के खिलाफ एक ही पारी में 10 विकेट ले डाले हैं।

anshul kamboj- India TV Hindi
अंशुल कंबोज Image Source : INSTAGRAM

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। वहीं भारत में इस वक्त सबसे बड़े घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। जहां कई बड़े रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं। इस बीच एक स्टार युवा प्लेयर ने मैच के दौरान एक ही पारी में सभी 10 विकेट ले लिए हैं। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अंशुल कंबोज हैं। अंशुल कंबोज ने हरियाणा के लिए खेलते हुए इतिहास रच दिया है। लाहली में चल रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में केरल के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट चटकाए हैं। रणजी ट्रॉफी में वह ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज नहीं हैं। उनसे पहले दो अन्य गेंदबाज भी ऐसा कर चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से अनिल कुंबले ने भी ऐसा किया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में सभी 10 विकेट लिए थे।

38 साल बाद हुआ ऐसा

रणजी ट्रॉफी में आखिरी बार एक ही पारी में सभी 10 विकेट लेने का कारनामा 1985-86 के सीजन में हुआ था। वहीं सबसे पहली बार 1956-57 के सीजन में ऐसा देखने को मिला था। प्रेमंगसु मोहन चटर्जी और प्रदीप सुंदरम ने रणजी में ऐसा कारनामा किया है। प्रेमंगसु मोहन चटर्जी ने 1956-57 और प्रदीप सुंदरम ने 1985-86 में ऐसा किया था। चटर्जी ने बंगाल की टीम के लिए खेलते हुए ये कारनामा पहली बार किया था। इसके अलावा 38 साल पहले प्रदीप सुंदरम ने राजस्थान के लिए ऐसा किया था।

कंबोज का खास कमाल

अंशुल कंबोज के बारे में बात करें तो, कंबोज ने हरियाणा के लिए इतिहास रचा है। इस पारी में उनका 10वां शिकार शॉन रोजर थे। कपिल हुड्डा ने एक बेहतरीन कैच लेकर उनके इस विकेट को पूरा करने में मदद की। रणजी में अक्सर गेंदबाजों का ऐसा दबदबा बहुत कम ही देखने को मिलता रहा है। आधुनिक समय के क्रिकेट में गेंदबाज के लिए ऐसी उपलब्धि निश्चित रूप से बेहद खास है। इसी के साथ कंबोज ने अपने 19 फर्स्ट क्लास मैच में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने हाल ही में ओमान में एसीसी इमर्जिंग एशिया कप में भारत ए के लिए खेला। कंबोज इस साल लाल गेंद के लिए शानदार सीजन खेल रहे हैं। उन्होंने केरल के खिलाफ 30.1 ओवर में सिर्फ 49 रन खर्च किए।

यह भी पढ़ें

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, पर्थ टेस्ट से पहले चोटिल हुए 2 खिलाड़ी

IND vs SA: फैंस को एक बार फिर देर रात तक जागना होगा, इतने बजे शुरू होगा चौथा T20I मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल