1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Arjun Tendulkar Century: अर्जुन के शतक पर बहन सारा तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल स्टोरी, कहा- यह तो बस शुरुआत है

Arjun Tendulkar Century: अर्जुन के शतक पर बहन सारा तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल स्टोरी, कहा- यह तो बस शुरुआत है

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Dec 15, 2022 11:49 am IST,  Updated : Dec 15, 2022 11:53 am IST

Arjun Tendulkar Century: अर्जुन तेंदुलकर ने बुधवार को राजस्थान के खिलाफ अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू पर शतक जड़ इतिहास को दोहरा दिया।

अर्जुन तेंदुलकर और...- India TV Hindi
अर्जुन तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर Image Source : TWITTER, INSTAGRAM @SARATENDULKAR

Arjun Tendulkar Century: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अब घरेलू क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ना शुरू कर दिया है। पिछले साल मुंबई छोड़ गोवा की टीम के साथ जुड़े अर्जुन ने सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रॉफी में जलवा दिखाने के बाद अब रणजी ट्रॉफी के डेब्यू में शतक लगाकर तहलका मचा दिया है। सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट के गलियारों तक हर जगह जूनियर तेंदुलकर के शतक के चर्चे ही हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू मैच खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ 207 गेंदों पर 120 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 16 चौके और दो छक्के शामिल थे।

अर्जुन तेंदुलकर की इस सेंचुरी से जहां क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं उनकी बहन सारा तेंदुलकर भी इसे लेकर काफी खुश नजर आईं। सारा ने अर्जुन के शतक के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कई इमोशनल पोस्ट शेयर किए और काफी कुछ लिखा भी। उन्होंने अर्जुन की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की साथ ही पिता सचिन तेंदुलकर की पुरानी फोटो शेयर कर उनके 34 साल पुराने रिकॉर्ड को भी शेयर किया। इसके अलावा एक स्टोरी में सारा ने अर्जुन के लिए लिखा, यह तो बस शुरुआत है।

सारा तेंदुलकर ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी
Image Source : INSTAGRAM @SARATENDULKARसारा तेंदुलकर ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

सारा तेंदुलकर अक्सर अपने भाई अर्जुन के लिए पोस्ट करती रहती हैं। इससे पहले पिछले साल जब उन्हें ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था तब भी उन्होंने पोस्ट किए थे। इसके अलावा आईपीएल 2022 के दौरान जब खबरें थीं कि शायद अर्जुन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं, तो भी सारा अपनी मां अंजली तेंदुलकर के साथ स्टेडियम में नजर आई थीं। आज जब अर्जुन ने घरेलू क्रिकेट में अपना जलवा दिखाया है तो उस दौरान भी सारा तेंदुलकर ने अपने भाई को प्रोत्साहित किया और उनके लिए इमोशनल मैसेज के साथ स्टोरीज शेयर कीं।

सारा तेंदुलकर ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी
Image Source : INSTAGRAM @SARATENDULKARसारा तेंदुलकर ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को बेटे अर्जुन ने दोहराया

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने भी अपने रणजी डेब्यू में शतक लगाया था। उन्होंने 11 दिसंबर 1988 को गुजरात के खिलाफ नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी। ठीक 34 साल के बाद अब उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भी वही इतिहास दोहराया और 14 दिसंबर 2022 को राजस्थान के खिलाफ 120 रनों की दमदार पारी खेली। सारा तेंदुलकर ने अपने पिता और भाई दोनों के इस रिकॉर्ड को बनाने वाली फोटो भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। सारा ने मुंबई इंडियंस का एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें अर्जुन प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस पर उन्होंने लिखा,'यह तुम्हारी कड़ी मेहनत और धैर्य का फल है।'

यह भी पढ़ें:-

IPL 2023 Auction: 405 खिलाड़ी, 87 जगह खाली, SRH की पर्स सबसे भारी; जानें ऑक्शन के बारे में सबकुछ

श्रेयस अय्यर ने साल 2022 में मचाई धूम, सूर्यकुमार यादव को भी छोड़ दिया पीछे

अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में जड़ा शतक, सचिन तेंदुलकर की बराबरी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल