Asia CUP 2022, SL vs AFG HIGHLIGHTS: एशिया कप 2022 के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराया। टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले गेंदबाजी चुनी थी और गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए पूरी श्रीलंकाई टीम को मात्र 106 रन पर ऑल आउट कर दिया। श्रीलंका की तरफ से भानुका राजापक्षा ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 61 गेंदों में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।अफगानिस्तान के तरफ से फजलहक फारूकी ने तीन विकेट लिए और रहमानउल्लाह गुरबाज ने मात्र 18 गेंदों में 40 रन ठोके। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अफगानिस्तानी विकेटकीपर रहमानउल्लाह गुरबाज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।