1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 सीरीज के लिए अचानक स्क्वाड में हुआ बड़ा बदलाव, टीम में हुई इन 2 प्लेयर्स की एंट्री

टी20 सीरीज के लिए अचानक स्क्वाड में हुआ बड़ा बदलाव, टीम में हुई इन 2 प्लेयर्स की एंट्री

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 12, 2025 02:56 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 02:56 pm IST

WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां पर उसे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद मेजबान टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है। कंगारू टीम ने इस सीरीज के लिए अपनी स्क्वाड में 2 बदलाव किए हैं।

Australia Cricket Team- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां पर वह मेजबान टीम के खिलाफ 3 टेस्ट और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलने पहुंची है। कंगारू टीम ने टेस्ट सीरीज के जहां शुरुआती 2 मैचों को जीतकर सीरीज में पहले ही अजेय बढ़त हासिल कर ली है तो वहीं उसे तीसरा मुकाबला पिंक बॉल से 13 जुलाई को खेलना है। इस सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच 20 जुलाई से 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा जिसका पहला मुकाबला जमैका के सबाइना पार्क में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने इस टी20 सीरीज के लिए पहले ही अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया था, जिसमें अब उन्होंने 2 बदलाव का भी ऐलान किया है।

जैक फ्रेजर मैकगर्क और जेवियर बार्टलेट की हुई एंट्री

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था तो उसमें जोश हेजलवुड और स्पेंसर जॉनसन को जगह मिली थी। वहीं अब इन दोनों ही प्लेयर्स की जगह पर उन्होंने ओपनिंग बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क और तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट को शामिल करने का फैसला लिया है। फ्रेजर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अब तक नेशनल कॉन्ट्रेक्ट नहीं मिला है, वहीं उनकी कोशिश इस टी20 सीरीज के जरिए बेहतर वापसी करने पर होगी। वहीं जोश हेजलवुड टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद वापस ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे जहां पर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने होने वाली सीरीज की तैयारी करेंगे। इसके अलावा स्पेंसर जॉनसन अब तक अपनी बैक इंजरी से पूरी तरह रिकवर नहीं कर पाए हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, जोश इंगलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिच ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जम्पा।

ऑस्ट्रेलिया की नजर टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी पर

साल 2026 की शुरुआत में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसकी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टी20 सीरीज में खेलने उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया की ये इस साल पहली टी20 सीरीज है, जिसमें उन्होंने साल 2024 में टी20 फॉर्मेट में कुल 21 मुकाबले खेले थे, जिसमें से वह 17 मैचों को जहां जीतने में कामयाब हुए थे तो वहीं सिर्फ 4 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें

MI ने सुपर किंग्स को दी मात, फाइनल में अपनी जगह को किया पक्का

IND vs ENG: रोहित शर्मा को पीछे छोड़ देंगे ऋषभ पंत, वीरेंद्र सहवाग के कीर्तिमान पर भी खतरा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल