1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका ने किया कमाल, घुटनों के बल आई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम

वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका ने किया कमाल, घुटनों के बल आई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम

 Published : Aug 22, 2025 05:26 pm IST,  Updated : Aug 22, 2025 05:26 pm IST

AUS vs SA: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने बैक टू बैक दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने का काम किया है। इसके साथ ही सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है।

south africa cricket team- India TV Hindi
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

Australia vs South Africa: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला भी साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने नाम कर लिया है। बैक टू बैक दो मैचों को जीतकर साउथ अफ्रीका ने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। खास बात ये है कि दोनों मैचों में साउथ अफ्रीका ने करीब करीब एकतरफा जीत दर्ज की है। ऐसा लगा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम घुटनों के बल पर आ गई है। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने बनाए थे 277 रन

वनडे सीरीज के दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 277 रन बनाए थे। तब लग रहा था कि ये स्कोर कम भी पड़ सकता है। साउथ अफ्रीका की टीम अपने कोटे के पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई थी। उससे पांच बॉल पहले ही आउट हो गई। मैथ्यू ब्रीट्जके ने एक बार फिर से अपनी टीम के लिए अहम पारी खेली। उन्होंने 78 बॉल पर 88 रन बनाने का काम किया, जो इस मैच में सबसे बड़ा स्कोर रहा। मैथ्यू ब्रीट्जके ने मैच के दौरान कई सारे रिकॉर्ड भी अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। 

केवल 193 रन पर ही आउट हो गई पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम

केवल 278 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम बहुत जल्द आउट हो गई। पूरी टीम 37.4 ओवर में केवल 193 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए केवल जोश इंग्लिश ही ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्होंने कुछ संघर्ष किया। उन्होंने 74 बॉल पर 87 रन बनाने का काम किया। बाकी कोई बल्लेबाज 50 का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाया। जोश के बाद टीम के दूसरे सबसे स्कोरर कैमरन ग्रीन रहे, जिन्होंने 35 रन ही पारी खेली। इसी से समझा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का हाल क्या रहा होगा। 

अचानक ​गिरावट के दौर से गुजर रही है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक्त कैसा प्रदर्शन खास तौर पर वनडे क्रिकेट में कर रही है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले आठ वनडे मैचों में से टीम केवल एक में ही जीत दर्ज की है। टीम पिछली जीत चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी, उसके बाद से टीम एक अदद जीत के लिए तरस रही है। यानी टीम अचानक से गिरावट के दौर से गुजर रही है, जो सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं बात अगर साउथ अफ्रीका की करें तो टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली दस वनडे सीरीज में से आठ पर कब्जा किया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल