1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ग्लेन मैक्सवेल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक और बुरी खबर, वर्ल्ड कप के बीच घर लौटा अहम खिलाड़ी

ग्लेन मैक्सवेल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक और बुरी खबर, वर्ल्ड कप के बीच घर लौटा अहम खिलाड़ी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Nov 02, 2023 09:30 am IST,  Updated : Nov 02, 2023 09:45 am IST

Australia Team: वनडे वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम को अचानक एक बड़ा झटका ऑलराउंडर मिचेल मार्श के रूप में लगा है, जो निजी कारणों की वजह से अपने देश वापस लौट गए हैं, ऐसे में उनका वर्ल्ड कप में आगे खेलने पर अब सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है।

Mitchell Marsh And David Warner- India TV Hindi
मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर Image Source : AP

ICC World Cup 2023: भारत में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ा झटका ऑलराउंडर मिचेल मार्श के रूप में लगा है, जो निजी कारणों की वजह से अचानक स्वदेश वापस लौट गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्श के वापस स्वदेश लौटने की जानकारी देने के साथ यह बताया गया कि वह आगे इस मेगा इवेंट में हिस्सा लेंगे या नहीं इसको लेकर अभी पूरी तरह से स्थिति साफ नहीं हो सकी है। ऑस्ट्रेलिया को इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल के रूप में एक बड़ा झटका पहले ही लग चुका है जो 4 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में हिस्सा नहीं लेंगे।

मार्श का घर लौटना ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ा झटका

मिचेल मार्श का अभी तक वर्ल्ड कप में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। उनके अचानक घर वापस लौटने से ऑस्ट्रेलियाई टीम के कॉम्बिनेश पर इसका असर साफ तौर पर देखने को मिल सकता है। मार्श ने अब तक इस वर्ल्ड कप में बल्ले से 6 पारियों में 37.50 के औसत से 225 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से एक शतकी और एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। वहीं गेंद से मार्श ने टीम के लिए छठे गेंदबाज की भूमिका को काफी बेहतर तरीके से निभाया है। मार्श ने 21.50 के औसत से 6 मैचों में 2 विकेट अपने नाम किए हैं। मार्श का पिछले कुछ मैचों में बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिला था और ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनकी कमी को जरूर महसूस किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया को अभी खेलने हैं तीन और मुकाबले

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम को अभी तीन और मैच लीग स्टेज में खेलने बाकी हैं। टीम को अपना अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ 4 नवंबर को अहमदाबाद के मैदान पर खेलना है। टॉप-4 में अपनी जगह को बरकरार रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने बाकी बचे तीनों मैचों में जीत हासिल करना जरूर है। इस समय कंगारू टीम प्वाइंट्स टेबल में 6 मैचों में 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है।

ये भी पढ़ें

वर्ल्ड कप के बीच में इस स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास, टीम को लगा तगड़ा झटका

हार्दिक पांड्या की इस मैच से होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल