Avesh Khan: IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपनी जीत का खाता खोला। इस जीत के साथ ही एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, मुकाबले में तेज गेंदबाज आवेश खान की एक हरकत मैच का रुख बदल सकती था। हालांकि अंपायरों ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन इस घटना ने एक नई बहस छेड़ दी है।
LSG vs SRH मैच के आखिरी ओवर में जब ऋषभ पंत ने जयदेव उनादकट की गेंद पर विजयी चौका लगाया, उसी दौरान डगआउट के पास खड़े आवेश खान ने बल्ले से गेंद को वापस मैदान की ओर मार दिया। आवेश खान ने जब गेंद हिट की तो, वह पूरी तरह बाउंड्री पार नहीं कर पाई थी। इस घटना पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, जहां कुछ लोगों ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद को पेनल्टी रन मिलने चाहिए थे। नियमों के अनुसार, यदि मैदान के बाहर मौजूद कोई व्यक्ति खेल में दखल देता है, तो गेंद को डेड बॉल घोषित किया जा सकता है।
क्या कहता है नियम?
क्रिकेट के नियम यानी MCC Law 20.4.2 के मुताबिक, अगर बाहरी हस्तक्षेप से खेल प्रभावित होता है, तो अंपायर गेंद को डेड बॉल करार दे सकते हैं। हालांकि, इस मामले में कोई फील्डर गेंद को रोकने की कोशिश में नहीं था, इसलिए इसे अनफेयर प्ले नहीं माना गया। मैच उस समय बराबरी पर था और LSG को जीत के लिए सिर्फ एक रन चाहिए था। एक अनुभवी अंपायर के अनुसार, इस स्थिति में चौके के फैसले को बदलने का कोई आधार नहीं था। इसलिए अंपायरों ने खेल जारी रखा और LSG ने मुकाबला जीत लिया।
SRH की नाराजगी बढ़ी
सनराइजर्स हैदराबाद इस फैसले से खुश नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इस मामले को लेकर BCCI से शिकायत कर सकती है। हालांकि नियमों के अनुसार, अब मैच का परिणाम नहीं बदला जा सकता, लेकिन SRH इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक शिकायत दर्ज करा सकती है। पॉइंट्स टेबल की बात की जाए, तो SRH 3 मैचों में 1 जीत से 5वें स्थान पर है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 7वें स्थान पर है। दोनों टीमों के 2-2 पॉइंट हैं, लेकिन SRH का नेट रन रेट बेहतर है।
यह भी पढ़ें:
फखर जमां पर PCB ने लगाया बैन, अब PSL में बन गए इस टीम के कोच
KKR Vs PBKS: कौन जीतेगा आज का मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला