1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का बड़ा कारनामा, एमएस धोनी के रिकॉर्ड को किया बराबर

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का बड़ा कारनामा, एमएस धोनी के रिकॉर्ड को किया बराबर

 Written By: Priyam Sinha
 Published : Apr 15, 2023 01:54 pm IST,  Updated : Apr 15, 2023 01:54 pm IST

Babar Azam Equals MS Dhoni Record: बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान वापसी करते हुए जीत के साथ शुरुआत की और एमएस धोनी के रिकॉर्ड को बराबर कर लिया।

एमएस धोनी और बाबर आजम- India TV Hindi
एमएस धोनी और बाबर आजम Image Source : TWITTER, PTI

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को लाहौर में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 88 रन से हरा दिया। इस सीरीज में पाकिस्तान के नियमित कप्तान बाबर आजम की बतौर लीडर वापसी हुई थी। उन्होंने वापसी करते हुए जीत के साथ शुरुआत की। हालांकि, बल्ले से पाकिस्तानी कप्तान फ्लॉप साबित हुए और 7 गेंदों पर सिर्फ 9 रन ही बना सके लेकिन बतौर कप्तान एक बार फिर टी20 इंटरनेशनल में उनका सिक्का चला है। कीवी टीम पर जीत के साथ बाबर आजम ने भारत के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी की बराबरी भी कर ली है।

बाबर आजम का यह 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच था और बतौर कप्तान वह 67वीं बार उतरे थे। उनकी कप्तानी में पाकिस्तानी टीम को 41वीं जीत मिली। वहीं भारत को 2007 में टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी ने 72 मैचों में 41 जीत दर्ज की हैं। इस मामले में बाबर ने जहां धोनी की बराबरी की है तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में टॉप पर हैं अफगानिस्तान के असगर अफगान और दूसरे स्थान पर हैं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन।

T20I में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत

  1. असगर अफगान- 42 जीत (52 मैच)
  2. इयोन मॉर्गन- 42 जीत (72 मैच)
  3. बाबर आजम- 41 जीत (67 मैच)
  4. एमएस धोनी- 41 जीत (72 मैच)
  5. एरॉन फिंच- 40 जीत (76 मैच)

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में हराया
Image Source : APपाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में हराया

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को लाहौर में ही खेला जाएगा। पहले मुकाबले की बात करें तो इस मैच में पहले खेलते हुए पाकिस्तान की टीम 19.5 ओवर में 182 रनों पर ऑलआउट हो गई। फखर जमां और सइम अयूब दोनों ने 47-47 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 3 और बेन लिस्टर व एडम मिल्ने ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में मेहमान न्यूजीलैंड की टीम महज 94 रनों पर सिमट गई। हारिस रऊफ ने 17 रन देकर चार और इमाद वसीम ने 2 रन देकर दो विकेट लेते हुए कीवी टीम की कमर तोड़ दी। दूसरे मुकाबले में कीवी टीम की नजरें सीरीज में वापसी कर बराबरी पर होंगी तो होम टीम बढ़त को मजबूत करना चाहेगी।

यह भी पढ़ें:-

IPL: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले LSG को लगा झटका, पूरे सीजन के लिए बाहर हुआ ये खिलाड़ी

PAK vs NZ: पाकिस्तान के खिलाफ कीवी गेंदबाज ने बरपाया कहर, Video में देखें कैसे ली हैट्रिक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल