1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी टीम में चल रही उठापटक के बीच बाबर आजम को आ गया बुखार, एजबेस्टन टेस्ट में क्या बदलेगा कप्तान?

पाकिस्तानी टीम में चल रही उठापटक के बीच बाबर आजम को आ गया बुखार, एजबेस्टन टेस्ट में क्या बदलेगा कप्तान?

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 02, 2026 01:50 pm IST,  Updated : Sep 02, 2026 01:50 pm IST

इंग्लैंड दौरे पर शुरुआती दो टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद पीसीबी ने जहां पाकिस्तानी स्क्वाड में शामिल 7 खिलाड़ियों को वापस स्वदेश बुला लिया तो वहीं इस उठापटक के बीच उनके कप्तान बाबर आजम को अब तेज बुखार आ गया है।

Babar Azam- India TV Hindi
बाबर आजम Image Source : AP

पाकिस्तान की टीम अभी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड के दौरे पर है जिसमें पहले दो मुकाबलों में उनको जिस तरह से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा उसकी आलोचना पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिल रही है। पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने भी अपनी टीम के इस निम्न स्तर के प्रदर्शन को देखते हुए दौरे के बीच 7 खिलाड़ियों को वापस स्वदेश बुलाने का फैसला लिया जिसमें नए और युवा प्लेयर्स को तीसरे टेस्ट मुकाबले से पहले स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है। वहीं इन सभी उठापटक के बीच पाकिस्तानी टेस्ट टीम के कप्तान बाबर आजम जो लॉर्ड्स टेस्ट मैच में बल्ले से दोनों पारियों में कोई खास प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके थे उनको अब तीसरे टेस्ट से पहले तेज बुखार होने की खबर सामने आई है जो पाकिस्तान टीम के लिए इन सभी घटनाओं के बीच बिल्कुल भी अच्छी नहीं मानी जा रही है।

एजबेस्टन टेस्ट से पहले बाबर आजम के पूरी तरह फिट होने की उम्मीद

इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम को 9 सितंबर से एजबेस्टन के स्टेडियम में इस टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेलना है। वहीं इसी बीच न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पाकिस्तानी टीम के मैनेजर नावीद अकरम चीमा का बयान जो जियो न्यूज में आया उसके अनुसार बाबर आजम को तेज बुखार है लेकिन अभी हमको घबराने की जरूरत नहीं है। उनके तीसरे टेस्ट मुकाबले से पहले पूरी तरह से रिकवर होने की उम्मीद है। बता दें कि पाकिस्तानी टीम के लिए कप्तान बाबर आजम का फिट होना काफी जरूरी है क्योंकि उनके सामने सीरीज में क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा है जिसके चलते उनको और अधिक शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

इमाम उल हक पर कार्रवाई होना लगभग तय

लॉर्ड्स टेस्ट मैच में हार के बाद वापस स्वदेश बुलाए गए 7 पाकिस्तानी खिलाड़ियों में एक नाम ओपनिंग बल्लेबाज इमाम उल हक का भी शामिल है जो दूसरे टेस्ट मैच के बीच चोटिल होने की वजह से दोनों पारियों में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर नहीं आए। वहीं इसको लेकर अब उनपर कार्रवाई भी तय मानी जा रही है। पाकिस्तानी टीम की चयन समिति के सदस्य आकिब जावेद ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार पाकिस्तान के निजी समाचार चैनल जियो टीवी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। मांसपेशियों में खिंचाव आने के बावजूद इमाम ने दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं की और ऐसा कैसे हो सकता है। चोट लगना आम बात है और हमने अतीत में ऐसे उदाहरण देखे हैं जहां खिलाड़ी प्लास्टर लगे होने के बावजूद मैदान पर खेलने उतरे हैं। यह बेहद चिंता का विषय है और इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

 

क्विंटन डी कॉक ने टी20 क्रिकेट में जड़ा 10वां शतक, कर ली विराट कोहली और डेविड वॉर्नर की बराबरी

IND vs AFG T20 सीरीज में बढ़ेगी कप्तान श्रेयस अय्यर की टेंशन, सिलेक्टर्स ने आखिर ऐसा क्या कर दिया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल