1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN vs ENG: बांग्लादेश ने वर्ल्ड चैंपिंयन इंग्लैंड को किया क्लीन स्वीप, 3-0 से जीती सीरीज

BAN vs ENG: बांग्लादेश ने वर्ल्ड चैंपिंयन इंग्लैंड को किया क्लीन स्वीप, 3-0 से जीती सीरीज

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Mar 15, 2023 07:16 am IST,  Updated : Mar 15, 2023 11:40 am IST

BAN vs ENG: बांग्लादेश ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गई टी20 सीरीज को 3-0 से जीत मेहमान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया।

BAN vs ENG, T20 Series- India TV Hindi
टी20 सीरीज जीतने के बाद बांग्लादेश की टीम Image Source : GETTY

BAN vs ENG: बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला मंगलवार को खेला गया। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने 16 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने वर्ल्ड चैंपियन टीम इंग्लैंड का सूपड़ा साफ भी कर दिया। आपको बता दें कि इंग्लैंड ने पिछले साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। किसी ने सोचा तक नहीं होगा की वर्ल्ड चैंपिंयन टीम इंग्लैंड को आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर 9 की टीम के हाथों क्लीन स्वीप का सामना करना पडे़गा।

 कैसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। दूसरी पारी में 159 रनों का पीछ करते हुए इंग्लैंड की 6 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी और बांग्लादेश ने इस मैच को जीत लिया। इस मैच में बांग्लादेश की जीत में लिटन दास का अहम योगदान रहा। मैच की पहली पारी में उन्होंने 57 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 73 रन बनाए। उन्हीं की इस पारी के दमपर बांग्लादेश की टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

जीता हुआ मैच हार गई इंग्लैंड

मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। टीम के सलामी फिल साल्ट पहले ही ओवर में आउट हो गए। खराब शुरुआत के बावजूद इंग्लैंड की टीम के लिए सलामी बल्लेबाज डाविड मलान (53) और कप्तान जोस बटलर (40) के बीच दूसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी के दौरान जीत की स्थिति में दिख रही थी लेकिन इन दोनों के 14वें ओवर में लगातार गेंदों पर आउट होने से उसकी पारी लड़खड़ा गई और आखिर में वह छह विकेट पर 142 रन ही बना सके। मुस्ताफिजुर ने चार ओवर में 14 रन देकर मलान का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया जबकि बटलर अगली गेंद पर रन आउट हो गए। 

इसके बाद बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शिकंजा कस दिया। तास्किन अहमद (26 रन देकर दो विकेट) उसके सबसे सफल गेंदबाज रहे। बांग्लादेश ने पहले मैच में छह विकेट और दूसरे मैच में चार विकेट से जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड ने इससे पहले वनडे श्रृंखला 2-1 से जीती थी। बांग्लादेश ने तीसरा वनडे जीता था और इस तरह से वह सीमित ओवरों के दोनों प्रारूप के चैंपियन इंग्लैंड को लगातार चार मैच हराने में करने में सफल रहे। 

यह भी पढ़े

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल