1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भूकंप के झटकों के बीच अचानक रोक दिया गया टेस्ट मुकाबला, प्लेयर्स और अंपायर्स सभी के चेहरों पर दिखी दहशत

भूकंप के झटकों के बीच अचानक रोक दिया गया टेस्ट मुकाबला, प्लेयर्स और अंपायर्स सभी के चेहरों पर दिखी दहशत

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Nov 21, 2025 12:30 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 12:31 pm IST

BAN vs IRE: बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें तीसरे दिन के खेल के पहले सेशन में भूकंप के झटके महसूस होने की वजह से खेल को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।

Ban vs IRE Test Match- India TV Hindi
बांग्लादेश बनाम आयरलैंड, दूसरा टेस्ट मैच ढाका Image Source : BCB/X

बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच ढाका के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन के खेल की शुरुआत होने के साथ उस समय मुकाबले को रोकना पड़ा जब ढाका में अचानक भूकंप के तेज झटकों को महसूस किया गया। बांग्लादेश में वहां के स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर 5.5 रिक्टर स्केल पर भूकंप की झटकों को महसूस किया गया जिसमें इसका केंद्र ढाका में था। भूकंप आने के बाद जहां मुकाबले के दौरान मैदान पर मौजूद सभी प्लेयर्स के चेहरों पर दहशत देखने को मिली तो वहीं खेल को रोक भी दिया गया।

तीन मिनट के लिए रोका गया खेल

ढाका में जब भूकंप के झटकों को महसूस किया गया तो उस समय बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच वहां पर दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का पहले सेशन का खेल शुरू हुआ था। भूकंप के झटके जैसे ही मैदान पर प्लेयर्स ने महसूस किए उसके बाद सभी प्लेयर्स और अंपायर्स पिच के पास आकर खड़े हो गए जिसमें सभी के चेहरों पर दहशत का माहौल साफतौर पर देखने को मिला। इसके बाद करीब तीन मिनट के लिए खेल को रोक दिया गया था। इसके अलावा कई लोग जो इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचे थे उनके बीच भी दहशत का माहौल देखने को मिला, जिसमें सभी दौड़कर स्टेडियम से बाहर निकलने की जल्दबाजी में देखे गए। हालांकि खेल फिर से शुरू होने के बाद वापस से सभी फैंस और बाकी के लोग अपनी-अपनी जगह पर आ गए।

बांग्लादेश ने बढ़ाए क्लीन स्वीप करने की तरफ कदम

आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को बांग्लादेश की टीम ने पारी और 47 रनों से अपने नाम किया था, जिसके बाद दूसरे टेस्ट में भी उनका दबदबा अब तक के खेल में देखने को मिला है। बांग्लादेश ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 476 रन बनाए हैं, वहीं आयरलैंड की टीम ने तीसरे दिन के पहले सेशन के खेल में अपनी पहली पारी में 7 विकेट 175 के स्कोर तक गंवा दिए थे, जिसके बाद उनके पास इस सीरीज में क्लीन स्वीप करने का शानदार मौका है।

ये भी पढ़ें

मुश्फिकुर रहीम ने 100वें टेस्ट में बल्ले से किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने अब तक के सिर्फ 11वें खिलाड़ी

स्क्वाड का अचानक हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिली टीम में एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल