1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs BAN Live Streaming: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच टक्कर, जानें भारत में कैसे देख पाएंगे लाइव

NZ vs BAN Live Streaming: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच टक्कर, जानें भारत में कैसे देख पाएंगे लाइव

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 16, 2026 04:53 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 04:56 pm IST

NZ vs BAN Live Streaming: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 17 अप्रैल से होने वाली है। फैंस इस सीरीज के मुकाबले भारत में कब और कहां देख पाएंगे यहां उसकी जानकारी दी गई है।

NZ vs BAN- India TV Hindi
न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश Image Source : AFP

NZ vs BAN Live Streaming: दुनियाभर के क्रिकेटर इन दिनों आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं। लेकिन कई प्लेयर्स ऐसे भी हैं जिसे इस लीग में खेलने का मौका नहीं मिला है। इस साल आईपीएल में बांग्लादेश के प्लेयर्स नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में उन्होंने इस विंडो के दौरान न्यूजीलैंड से व्हाइट बॉल सीरीज में खेलने का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है और दोनों टीमों के बीच इस दौरान वनडे सीरीज और टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 17 अप्रैल से होने वाली है। इस सीरीज से पहले हम आपको बताएंगे कि BAN vs NZ मैच आप कब और कहां लाइव देख पाएंगे।

कब और कितने बजे से खेला जाएगा मैच?

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम मीरपुर में खेले जाएंगे। पहला मैच 17 अप्रैल और दूसरा मैच 20 अप्रैल को खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज का तीसरा मैच मतीउर रहमान स्टेडियम, चट्टोग्राम में गुरुवार 23 अप्रैल को खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मैच लोकल समयनुसार सुबह 11 बजे और भारतीय समयनुसार सीरीज के सभी मैच सुबह साढ़े दस बजे से खेले जाएंगे। इसका मतलब है कि ये सभी मुकाबले दिन में ही खेले जाएंगे।

NZ vs BAN: कहां होगा सभी मैचों का लाइव प्रसारण?

BAN vs NZ ODI सीरीज के लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात करें तो भारत में इस सीरीज के मैचों का लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा। भारतीय फैंस वनडे सीरीज के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड के एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। बांग्लादेश में क्रिकेट फैंस वनडे सीरीज के सभी मैचों का प्रसारण T Sports, GTV और BTV पर देख सकते हैं, और Tapmad पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। न्यूजीलैंड में बैठे फैंस Sky Sport 1, Sky Sport Now और Sky Go चैनल पर इस सीरीज के सभी मैचों का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

NZ vs BAN: वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

बांग्लादेश: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्या सरकार, सैफ हसन, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदॉय, लिटन दास, अफिफ हुसैन, महिदुल इस्लाम अंकोन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, निक केली, जेडन लेनोक्स, हेनरी निकोल्स, विलियम ओरोर्के, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग, बेन लिस्टर

यह भी पढ़ें

CSK ने RCB के खिलाफ की BCCI से शिकायत, 'डोसा-सांभर-चटनी' गाने को लेकर मचा बवाल

मुंबई इंडियंस को लगा IPL 2026 में बड़ा झटका, स्पिन ऑलराउंडर हुआ बाहर, 21 साल के प्लेयर को मिली जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल