जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में अब सुपर सिक्स मैचों की शुरुआत हो चुकी है। 26 जनवरी को बांग्लादेश टीम का सामना इंग्लैंड से हुआ था और इस मुकाबले में मिली उनको एकतरफा 7 विकेट से हार के बाद उनके लिए वर्ल्ड कप से बाहर होना तय हो गया है। बांग्लादेश अंडर-19 टीम का इस टूर्नामेंट में सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है, जिसमें बारिश के चलते भी उन्हें कुछ मैचों में नुकसान हुआ। वहीं टीम के अधिकारियों ने खराब प्रदर्शन से अधिक शेड्यूल को लेकर बहाना बनाया, जिसको लेकर उनके गेम डेवलपमेंट कोऑर्डिनेटर हबीबुल बशर का बयान सामने आया है।
आईसीसी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में इस बार घरेलू यात्रा के लिए विमान सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद टीमों को बस से एक शहर से दूसरे शहर यात्रा करनी थी। इसी को लेकर बांग्लादेश के गेम डेवलपमेंट कोऑर्डिनेटर हबीबुल बशर ने बांग्लादेशी मीडिया डेली स्टार को दिए अपने बयान में कहा कि कुछ ऐसा है जिसे मैं हाईलाइट करना चाहता हूं, भले ही लोगों को लगे कि मैं बहाने बना रहा हूं। भारत मैच से पहले हमने अपने खिलाड़ियों को ज्यादा थकने से बचाने के लिए, अपनी जेब से इंटरनल फ्लाइट का खर्च उठाया क्योंकि बस यात्रा बहुत लंबी थी और डायरेक्ट फ्लाइट्स कम थी। शेड्यूल हमारे लिए बहुत गलत था। शुरुआती शेड्यूल के अनुसार, हमें अपने दो वॉर्मअप मैच मास्विंगो में खेलने थे और अपने शुरुआती दो ग्रुप स्टेज मैचों के लिए बुलवायो जाना था, जो चार घंटे की ड्राइव है। बाद में ICC ने अचानक शेड्यूल बदल दिया और इसका मतलब था कि हमें अपने दो वॉर्मअप मैच अलग-अलग जगहों पर खेलने थे और बार-बार यात्रा करनी पड़ रही थी।
आईसीसी ने अंजर-19 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का काफी पहले ऐलान कर दिया था, जिसको लेकर हबीबुल बशर ने आगे कहा कि एक बार टूर्नामेंट शुरू हो जाए, तो आप इन चीज़ों को सच में बदल नहीं सकते हैं। बता दें कि बांग्लादेश की टीम को अभी सुपर सिक्स में एक और मुकाबला खेलना है, जिसमें उसका सामना मेजबान जिम्बाब्वे की अंडर-19 टीम से होगा। ये उनका इस टूर्नामेंट में आखिरी मैच है, जिसके साथ ही उनका सफर भी खत्म हो जाएगा। बता दें कि जब से टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश को बाहर किया गया है उसके बाद से लगातार वह किसी ना किसी बहाने आईसीसी को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
सालों का इंतजार खत्म, क्रिकेट जगत को मिला 8वां महाबली बल्लेबाज, जो रूट ने रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान
संपादक की पसंद