1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई ने बदले दो टेस्ट मैचों के वेन्यू, अब इस मैदान पर खेले जाएंगे दोनों मुकाबले

बीसीसीआई ने बदले दो टेस्ट मैचों के वेन्यू, अब इस मैदान पर खेले जाएंगे दोनों मुकाबले

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 09, 2025 12:47 pm IST,  Updated : Jun 09, 2025 01:06 pm IST

अक्टूबर से भारत के होम सीजन की शुरुआत होनी है। इस दौरान टीम इंडिया सबसे पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी।

Arun Jaitley Stadium- India TV Hindi
अरुण जेटली स्टेडियम Image Source : INDIA TV

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से हो रही है। इस सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया बांग्लादेश दौरे पर जाएगी उसके बाद एशिया कप का आयोजन होना है। अक्टूबर 2025 से भारत के होम सीजन की शुरुआत होगी। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी टीमें भारत का दौरा करेगी। इन सभी मैचों के लिए बीसीसीआई ने काफी पहले शेड्यूल का ऐलान कर दिया था। लेकिन अब बोर्ड ने कुछ मैचों के वेन्यू में बदलाव किए हैं। दरअसल BCCI ने वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले एक- एक टेस्ट मैच के वेन्यू में बदलाव किया है।

इस मैदान पर खेले जाएंगे दोनों टेस्ट मैच

भारतीय टीम वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत 2 अक्टूबर 2025 को अहमदाबाद में होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट, जो कोलकाता में होना था, वह अब नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच, 14 नवंबर, 2025 से शुरू होने वाला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट नई दिल्ली में खेला जाना था वह अब कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने इसकी जानकारी एक प्रेस रिलीज के जरिए दी है।

साउथ अफ्रीका ए मैचों का भी वेन्यू हुआ चेंज

इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की मेंस ए टीम 30 अक्टूबर 2025 से दो मल्टी डे मैचों और तीन वनडे मैचों में इंडिया ए का सामना करेगी। दोनों मल्टी डे मैच बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में खेले जाएंगे। वहीं तीन वनडे मैच जो इससे पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने थे, उसे अब राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है।

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल

आपको बता दें कि नवंबर में दक्षिण अफ्रीका की टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों के लिए भारत का दौरा करेगी। दोनों टीमों के बीच सबसे पहले टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 14 नवंबर से होगी। उसके बाद वनडे सीरीज का आयोजन किया जाएगा जो 30 नवंबर से खेला जाएगी। अंत में 09 दिसंबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। इससे पहले अक्टूबर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जो 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होगी। उसके बाद 10 अक्टूबर से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें

WTC Final: आसान नहीं है साउथ अफ्रीका की राह, आईसीसी टूर्नामेंट में तीन बार हुई चूक

VIDEO: अंपायर के फैसले से नाराज हुए आर अश्विन, दोनों के बीच हुई जमकर बहस, गुस्से में कर दी ऐसी हरकत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल