भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अपने सालाना अवॉर्ड समारोह Naman Awrads का आयोजन इस बार दिल्ली में 15 मार्च की शाम को कर रही है, जिसमें साल कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। BCCI इस सालाना सम्मान समारोह को सभी फॉर्मेट और आयु वर्गों में टीम के बेहतरीन प्रदर्शन का एक बड़ा जश्न बनाने की तैयारी में है। पिछले कुछ साल भारतीय क्रिकेट के लिए काफी शानदार रहे हैं, जिसमें इंटरनेशनल फॉर्मेट में महिला और पुरुष टीम का साफतौर पर दबदबा देखने को मिला है। अवॉर्ड्स समारोह में सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट को पहले ही बीसीसीआई की तरफ से जारी कर दिया गया है, जिसमें दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
कब-कहां और कैसे देखें नमन अवॉर्ड्स का सीधा प्रसारण
नमन अवॉर्ड्स सेरेमनी का इंतजार सभी भारतीय क्रिकेट फैंस को काफी बेसब्री से है, जिसमें कई किस्से और कहानियां भी सुनने को मिलेंगी। इस अवॉर्ड समारोह में हाल में ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया के सभी सदस्य मौजूद रहने वाले हैं। वहीं नमन अवॉर्ड्स समारोह के लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात की जाए तो इसका सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं फैंस ऑनलाइन इस अवॉर्ड समारोह को जियो हॉटस्टार की ऐप पर देख सकते हैं। नमन अवॉर्ड समारोह का लाइव टेलीकास्ट भारतीय समयानुसार शाम 6:45 पर शुरू होगा।
इन 5 टीमों के कप्तानों को किया जाएगा सम्मानित
इस अवॉर्ड समारोह में बीसीसीआई की तरफ से भारतीय टीम के उन सभी 5 कप्तानों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने पिछले एक साल में हुई आईसीसी ट्रॉफी को जीता है। इसमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अलावा महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम, इसके अलावा अंडर-19 महिला और पुरुष वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान शामिल हैं। राहुल द्रविड़ के अलावा बीसीसीआई ने रोजर बिन्नी और मिताली राज लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करने का फैसला लिया है। वहीं टीम इंडिया के मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर पुरुष का अवॉर्ड दिया जाएगा।
BCCI Naman अवॉर्ड जीतने वालों की पूरी लिस्ट
- CK नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – राहुल द्रविड़
- CK नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – रोजर बिन्नी
- CK नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (महिला) – मिताली राज
- पॉली उमरीगर अवॉर्ड – बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष), 2024–25 – शुभमन गिल
- बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला), 2024–25 – स्मृति मंधाना
- महिला वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी, 2024–25 – स्मृति मंधाना
- महिला वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी, 2024–25 – दीप्ति शर्मा
- बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष), 2024–25 – हर्षित राणा
- बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला), 2024–25 – श्री चरानी
- BCCI घरेलू टूर्नामेंट में बेस्ट परफॉर्मेंस, 2024–25 – मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
- घरेलू क्रिकेट में बेस्ट अंपायर, 2023–24 – उल्हास गांधे
- माधवराव सिंधिया अवॉर्ड: रणजी ट्रॉफी 2024–25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप – हर्ष दुबे (विदर्भ)
- माधवराव सिंधिया अवॉर्ड: रणजी ट्रॉफी 2024–25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप – सुचित जे (नागालैंड)
- माधवराव सिंधिया अवॉर्ड: रणजी ट्रॉफी 2024–25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप – यश राठौड़ (विदर्भ)
- माधवराव सिंधिया अवॉर्ड: रणजी ट्रॉफी 2024–25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप – स्नेहल कौथंकर (गोवा)
- घरेलू लिमिटेड-ओवर्स मुकाबलों में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड, 2024–25 – आयुष म्हात्रे (मुंबई)
- रणजी ट्रॉफी में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड, 2024–25 – हर्ष दुबे (विदर्भ)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: बेस्ट महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू), 2024-25 - इरा जाधव (मुंबई)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (वरिष्ठ घरेलू), 2024-25 - शैफाली वर्मा (हरियाणा)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: (अंडर16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप - यशवर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: (अंडर16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप - किशन सरकार (त्रिपुरा)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: (अंडर16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप - शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: (अंडर16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप - प्रीतम राज (बिहार)
- एम. ए. चिदंबरम ट्रॉफी: (अंडर19) कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप - हेमचुदेशन जे (तमिलनाडु)
- एम. ए. चिदंबरम ट्रॉफी: (अंडर19) कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप - अर्कजीत रॉय (त्रिपुरा)
- एम. ए. चिदंबरम ट्रॉफी: (अंडर19) कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप - नित्या जे पंड्या (बड़ौदा)
- एम. ए. चिदंबरम ट्रॉफी: (अंडर19) कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप - रागवन राममूर्ति (पुडुचेरी)
- एम. ए. चिदंबरम ट्रॉफी: (यू23) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 - एलीट ग्रुप - विक्की ओस्तवाल (महाराष्ट्र)
- एम. ए. चिदंबरम ट्रॉफी: (यू23) सी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी। के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 - प्लेट ग्रुप - दीपज्योति सैकिया (असम)
- एम. ए. चिदंबरम ट्रॉफी: (यू23) सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप - मैकनील एच एन (कर्नाटक)
- एम. ए. चिदंबरम ट्रॉफी: (यू23) सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप - आर जशवंत श्रीराम (पुडुचेरी)
ये भी पढ़ें
रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लगातार ICC ट्रॉफी जीतने पर दिया बड़ा बयान, कहा- ये तो सिर्फ शुरुआत है