भुवनेश्वर कुमार ने ड्वेन ब्रावो को छोड़ा पीछे
आईपीएल में बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अब भुवनेश्वर कुमार के नाम है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो हैं, उन्होंने 158 पारियों में 183 विकेट लिए थे। तीसरे पायदान पर लसिथ मलिंगा का नाम है, जिन्होंने 122 मैचों में 170 विकेट झटके थे। वहीं, जसप्रीत बुमराह का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है। वे 134 मैचों में 165 विकेट ले चुके हैं। वहीं, पांचवें नंबर पर उमेश यादव हैं। उमेश ने 148 मैचों में 144 विकेट लिए हैं। इनमें भुवनेश्वर और जसप्रीत बुमराह ये दो गेंदबाज ऐसे हैं जो इस सीजन आईपीएल में खेल रहे हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज
- 184* - भुवनेश्वर कुमार (179 पारी)
- 183 - ड्वेन ब्रावो (158 पारी)
- 170 - लसिथ मलिंगा (122 पारी)
- 165* - जसप्रीत बुमराह (134 पारी)
- 144 - उमेश यादव (147 पारी)
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 48 रन खर्च किए, लेकिन 18वें ओवर में तिलक वर्मा को आउट करके उन्होंने आरसीबी को बड़ी सफलता दिलाई थी। तिलक इस मैच में 29 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच को RCB ने 12 रनों से अपने नाम किया था। भुवनेश्वर कुमार का यह इस सीजन का तीसरा विकेट था। उन्होंने आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरसीबी के पहले को छोड़कर सभी मैचों में हिस्सा लिया है। भुवी ने अभी तक इस सीजन अच्छी गेंदबाजी की है लेकिन वो ज्यादा विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाए हैं।
यह भी पढ़ें
न्यूजीलैंड टीम को लगा बड़ा झटका, गैरी स्टीड ने छोड़ा लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट टीम का कोच पद