1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रेट ली को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया बड़ा सम्मान, हॉल ऑफ फेम में मिली एंट्री

ब्रेट ली को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया बड़ा सम्मान, हॉल ऑफ फेम में मिली एंट्री

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Dec 28, 2025 07:16 pm IST,  Updated : Dec 28, 2025 07:16 pm IST

अपनी गेंदों की गति के चलते लंबे समय तक बल्लेबाजों की नाक में दम करने वाले दिग्गज खिलाड़ी ब्रेट ली को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बड़ा सम्मान मिला है, जिसमें उन्होंने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।

Brett Lee- India TV Hindi
ब्रेट ली Image Source : PTI

वर्ल्ड क्रिकेट में महान तेज गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार किए जाने वाले ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व खिलाड़ी ब्रेट ली को 28 दिसंबर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बड़ा सम्मान दिया गया। ब्रेट ली की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे तेज गेंदबाजों में जाती है जो अपनी गति के दम पर बल्लेबाजों में खौफ बनाकर रखते थे। ली काफी लंबे समय तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज की भूमिका को निभाते हुए नजर आए हैं, जिसमें ग्लेन मैक्ग्रा के साथ उनकी जोड़ी का सामना करना वर्ल्ड क्रिकेट में किसी भी टीम के बल्लेबाजी क्रम के लिए आसान काम नहीं रहा है।

ब्रेट ली को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ हॉल ऑफ फेम में किया गया शामिल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने इस दिग्गज तेज गेंदबाज को हॉल ऑफ फेम में शामिल कर लिया है, जिसमें इससे पहले डॉन ब्रैडमैन जैसे महान खिलाड़ी शामिल थे। ब्रेट ली ने इस सम्मान को मिलने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए दिए बयान में कहा कि मेरे लिए 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से फेंकी गई गेंद किसी भी विकेट लेने से कहीं अधिक मायने रखती है। इसमें कोई शक नहीं कि आपको अपनी टीम सबसे आगे रखनी होती है। मेरे करियर में सबसे अहम पल में से एक साल 2003 का वर्ल्ड कप जीतना और जब हमने लगातार 16 टेस्ट मैच जीते था। मुझे आज जो ये सम्मान मिला है इसका मैं बहुत आभारी हूं क्योंकि इसके लिए ही तो खेल खेला जाता है। जब आप किसी चीज को हासिल करने का सपना देखते हैं। आप अपना जीवन उसे हासिल करने के लिए समर्पित कर देते हैं और फिर जब वह सपना साकार हो जाता है तो यह बहुत खास होता है।

अपने करियर में 2 बार फेंकी 160 से अधिक गति की गेंद

ब्रेट ली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 बार 160 से अधिक की गेंद फेंकी है, जिसमें पहली बार उन्होंने ऐसा साल 2003 के वनडे वर्ल्ड कप में किया था, जब श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम 212 रनों का बचाव कर थी। इस मैच में ली ने मार्वन अटापट्टू का जब विकेट हासिल किया तो वह गेंद 160.1 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से फेंकी गई थी। वहीं इसके बाद उन्होंने दूसरी बार साल 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर के मैदान पर खेले गए वनडे सीरीज के पांचवें मुकाबले के दौरान 160.8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। ब्रेट ली के करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने टेस्ट में 310 विकेट तो वहीं वनडे में 380 विकेट हासिल किए हैं, इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में भी वह 28 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं।

ये भी पढ़ें

बाबर, शाहीन T20 टीम से बाहर, पाकिस्तानी स्क्वाड का हुआ ऐलान; इस खिलाड़ी को पहली बार मिली जगह

दो दिन में टेस्ट मैच खत्म होने के बाद पिच क्यूरेटर हुए निराश, भविष्य के लिए कह दी ऐसी बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल