1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रायन लारा और चंद्रशेखर को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान, रोहित और संजू सैमसन ने भी लूटी महफिल

ब्रायन लारा और चंद्रशेखर को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान, रोहित और संजू सैमसन ने भी लूटी महफिल

 Written By: Vanson Soral
 Published : Oct 08, 2025 07:01 am IST,  Updated : Oct 08, 2025 10:07 am IST

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष T20I बल्लेबाज के अवॉर्ड से नवाजा गया जबकि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष T20I गेंदबाज चुना गया।

Brian Lara- India TV Hindi
ब्रायन लारा Image Source : PTI

CEAT क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स 2025 में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों का जलवा रहा, जिससे पुरस्कार समारोह में चार चांद लग गए। इस मौके पर भारतीय दिग्गज स्पिनर बी.एस. चंद्रशेखर और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को क्रिकेट में उनके अमूल्य योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष T20I बल्लेबाज का पुरस्कार मिला, जबकि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष T20I गेंदबाज के रूप में सम्मानित किया गया।

श्रेयस अय्यर को मिला खास सम्मान

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया को विजेता बनाने के लिए एक विशेष स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। वहीं, श्रेयस अय्यर को उसी टूर्नामेंट में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक रन बनाने के लिए सम्मानित किया गया। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने इस बार साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर का खिताब अपने नाम किया। वहीं, उनके साथी खिलाड़ी हैरी ब्रुक को साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज और श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या को साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज का अवॉर्ड मिला।

स्मृति मंधाना को मिला बेस्ट इंटरनेशनल बैटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड

महिला कैटेगिरी में भारत का दबदबा देखने को मिला। दीप्ति शर्मा को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज, जबकि स्मृति मंधाना को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज घोषित किया गया।घरेलू क्रिकेट में भी भारत के खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी। विदर्भ के हर्ष दुबे को रणजी ट्रॉफी 2024-25 में 69 विकेट झटकने और एक सत्र में सबसे अधिक विकेट लेने का नया रिकॉर्ड बनाने के लिए साल का सर्वश्रेष्ठ घरेलू क्रिकेटर चुना गया। वहीं, मुंबई के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को साल का सर्वश्रेष्ठ उभरता खिलाड़ी घोषित किया गया।

पूरी लिस्ट इस प्रकार है

  • चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर विशेष स्मृति चिन्ह: रोहित शर्मा
  • लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: ब्रायन लारा
  • साल का सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर: जो रूट
  • साल का सर्वश्रेष्ठ T20I बल्लेबाज: संजू सैमसन
  • साल का सर्वश्रेष्ठ T20I गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती
  • सिएट जियोस्टार पुरस्कार: श्रेयस अय्यर
  • साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष ODI बल्लेबाज: केन विलियमसन
  • साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष ODI गेंदबाज: मैट हेनरी
  • सिएट लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: बी.एस. चंद्रशेखर
  • साल की सर्वश्रेष्ठ महिला बल्लेबाज: स्मृति मंधाना
  • साल की सर्वश्रेष्ठ महिला गेंदबाज: दीप्ति शर्मा
  • साल का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ खिलाड़ी: अंगरीश रघुवंशी
  • एक्जेम्पलरी लीडरशिप पुरस्कार (Award for Exemplary Leadership) - टेम्बा बावुमा
  • साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट गेंदबाज: प्रभात जयसूर्या
  • साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर - हैरी ब्रुक
  • साल का सर्वश्रेष्ठ सिएट घरेलू क्रिकेटर - हर्ष दुबे।

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें

वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025: कितनी बार फाइनल में पहुंची है टीम इंडिया, ग्रुप स्टेज से कब-कब हुई बाहर

आईसीसी ने भी माना अभिषेक शर्मा का लोहा, इस बड़े अवार्ड के लिए कुलदीप यादव से मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल